व्यापार

बिना OTP शेयर किए कटे 9854 रुपए, कोर्ट ने बैंक को सिखाया सबक

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 17 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
बिना OTP शेयर किए कटे 9854 रुपए, कोर्ट ने बैंक को सिखाया सबक

Cyber Fraud News: आज के डिजिटल दौर में हर रोज यूपीआई और अन्य डिजिटल माध्यमों से लेन-देन काफी तेजी से बढ़ रहा है. इसी के साथ ऑनलाइन ठगी के मामले भी सामने आ रहे हैं. कई बार साइबर ठग बहुत से लुभावने ऑफर्स और कैशबैक के लिए स्क्रैच कार्ड को स्क्रैच करने के लिए कहते हैं, अगर आप भी इस तरह के सक्रैच कार्ड्स को वेरिफाई किए बिना स्क्रैच कर लेते हैं तो सावधान हो जाइए. ऐसा ही एक मामला केरल से सामने आया, जहां एक खाताधारक के खाते से बिना OTP शेयर किए 9,854 रुपये कट गए. आइए जानते हैं...

क्या है पूरा मामला?

केरल के थिरुवनंथपुरम से ऐसा ही एक मामला सामने आया था, जहां फेडरल बैंक के एक खाताधारक को सोशल मीडिया के ज़रिए 13 जुलाई 2021 को एक स्क्रैच कार्ड मिला. खाताधारक ने कैशबैक के लालच में स्क्रैच कार्ड को फोन पे एप के ज़रिए दो बार स्कैन किया. इस दौरान उनके खाते से एक बार 4,885 और दूसरी बार 4,969 रूपये कट गए थे.

दिल्ली- कोलकाता से हैदराबाद- मुंबई तक, 17 से 23 अगस्त तक किस फ्लाइट में मिलेगी सबसे सस्ती टिकट

इसके दो दिन बाद उन्होंने काट्टाकाड़ा पुलिस थाने में फ्रॉड की शिकायत दर्ज करवाई थी. खाताधारक ने किसी को कोई ओटीपी नहीं दिया था और न ही किसी को अकाउंट डीटेल्स दी थी.

बैंक ने पहले लौटाए पैसे, फिर दोबारा काटे

पहले बैंक ने खाताधारक के खाते से काटी गई पूरी राशि वापिस कर दी थी, लेकिन बाद में वे रूपये दोबारा काट लिए गए. फ़िर उन्होंने बैंकिंग लोकपाल का रूख किया. लेकिन बैंक ने उन्हें ही ज़िम्मेदार ठहराया और शिकायत को बंद कर दिया. इसके बाद नायर ने उपभोक्ता आयोग में शिकायत की.

बैंक ने क्या दी सफाई?

मामले की सुनवाई के दौरान बैंक ने कहा कि फ

📡 स्रोत: ABP Live Vyapar

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Vyapar पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।