व्यापार

बिना QR स्कैन किए अब पेमेंट! जानें कैसे काम करेगा UPI का नया 'टैप एंड पे' फीचर?

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 11 सितंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
बिना QR स्कैन किए अब पेमेंट! जानें कैसे काम करेगा UPI का नया 'टैप एंड पे' फीचर?

डिजिटलाइजेशन के इस जमाने में UPI से पेमेंट करना बहुत आसान है.

हालांकि, कभी-कभार इंटरनेट स्लो होने की वजह से Google pay और Phonepe जैसे ऐप्स को खोलने में परेशानी आती है. लेकिन अब UPI के नए फीचर 'Tap Pay' के साथ यह समस्या भी दूर हो गई है.

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के गवर्नर और नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) ने मुंबई में आयोजित ग्लोबल फिनटेक फेस्ट (GFF 2026) के दौरान 'UPI Tap Pay' और 'MyUPI' को लॉन्च कर दिए हैं.

इसका मकसद यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI) को और अधिक सशक्त और मजबूत बनाना है.

The Reserve Bank of India (RBI) Governor, Shri Sanjay Malhotra, today unveiled new UPI capabilities at GFF 2026, bringing greater speed, convenience and intelligence to digital payments.

UPI Tap Pay - Enables faster UPI payments by simply unlocking an NFC-enabled pic.twitter.com/JVlRU28AIu

NPCI (@NPCI_NPCI) September 10, 2026

कैसे काम करेगा UPI Tap Pay?

यह एक ऐसा फीचर है, जिसमें बिना क्यूआर (QR) कोड स्कैन किए या बिना यूपीआई ऐप खोले ही आप पेमेंट कर पाएंगे.

यह वाई-फाई वाले डेबिट या क्रेडिट कार्ड की तरह काम करता है, जिन्हें स्वाइप मशीन पर टैप करके पेमेंट करते हैं.

इसमें भी आपको बस NFC-इनेबल्ड स्मार्टफोन को अनलॉक कर दुकानदार की पॉइंट-ऑफ-सेल (PoS) मशीन या स्मार्ट टैग के पास ले जाना होगा.

फिर मर्चेंट मशीन के इंटरनेट कनेक्शन का इस्तेमाल कर ट्रांजैक्शन पूरा हो जाएगा.

यानी कि इसमें आपको Google Pay, PhonePe, या Paytm जैसे ऐप को खोलने की जरूरत ही नहीं पड़ेगी.इसकी एक और खास बात यह है कि यह कम या बिना मोबाइल नेटवर्क वाले इलाकों (जैसे बेसमेंट, पहाड़ों या मेट्रो स्टेशनों) में भी

📡 स्रोत: ABP Live Vyapar

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Vyapar पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।