बिना टिकट ट्रेन में चढ़े दारोगा जी! TTE से भिड़े तो दोनों में जमकर हुई बहस, VIDEO वायरल

उत्तर प्रदेश में तैनात एक सब-इंस्पेक्टर और TTE के बीच ट्रेन में विवाद का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. बताया जा रहा है कि पुलिसकर्मी कथित तौर पर बिना टिकट ट्रेन में सवार हो गए थे, जिसके बाद टिकट चेक करने पहुंचे TTE से उनकी बहस हो गई.
विवाद धीरे-धीरे इतना बढ़ गया कि दोनों के बीच तीखी नोकझोंक और कथित तौर पर गाली-गलौज तक होने लगी. वायरल वीडियो में दोनों एक-दूसरे पर सवाल उठाते और बहस करते नजर आ रहे हैं.
दावे के मुताबिक, पुलिसकर्मी ने TTE से कहा, “क्या तुम्हारे बाप की ट्रेन है, जो मुझे नहीं चढ़ने दोगे?” इसके जवाब में TTE ने भी पलटकर कहा, “क्या तुम्हारे बाप की ट्रेन है, जो फ्री में चढ़ रहे हो?” वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर दोनों के व्यवहार को लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं.
📡 स्रोत: NewsData.io