बिन्नू ढिल्लों के बर्थडे पार्टी पर सजी सितारों से भरी महफिल, पार्टी में बी प्राक से जानी तक ने लगाए ठुमके

मुंबई, 30 अगस्त (आईएएनएस)। पंजाबी सिनेमा के लोकप्रिय कॉमेडियन और अभिनेता बिन्नू ढिल्लों ने अपना जन्मदिन इस बार बेहद खास अंदाज में मनाया। उनके बर्थडे सेलिब्रेशन में पंजाबी म्यूजिक और फिल्म इंडस्ट्री के कई जाने-माने चेहरे एक साथ नजर आए।
पार्टी में ऐसा माहौल बना कि गाने, डांस और दोस्तों की मस्ती ने पूरे जश्न को यादगार बना दिया।
📡 स्रोत: NewsData.io