Birthday: होटल में काम करने वाली वाणी कपूर कैसे बनीं एक्ट्रेस? अक्षय-अजय और रणवीर जैसे सुपरस्टार्स संग किया काम

Vaani Kapoor Birthday: बॉलीवुड की जानी-मानी और खूबसूरत अदाकारा वाणी कपूर ग्लैमर इंडटस्ट्री में आने से पहले नौकरी किया करती थीं. नौकरी के दौरान ही उनके मॉडलिंग में आने के रास्ते खुले थे और फिर मॉडलिंग के बाद वो एक्टिंग फील्ड में आ गई थीं.
बॉलीवुड में 13 साल पहले अपनी शुरुआत करने वाली एक्ट्रेस ने अक्षय कुमार और अजय देवगन जैसे सुपरस्टार्स के अलावा रणवीर सिंह जैसे स्टार संग भी काम किया है.
आइए आज वाणी के जन्मदिन के मौके पर एक नजर डालते हैं उनकी कुछ खास बातों पर. होटल में जॉब करती थीं वाणी कपूर वाणी कपूर आज अपना 38वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं. एक्ट्रेस का जन्म 23 अगस्त 1987 को नई दिल्ली में हुआ था. देश की राजधानी में पली-बढ़ी वाणी नॉन फ़िल्मी बैकग्राउंड से आती हैं.
उन्होंने अपने दम पर अपनी पहचान बनाई है. वाणी एक संपन्न परिवार से ताल्लुक रखती रही हैं. उनकी मां डिम्पी कपूर मार्केटिंग एग्जीक्यूटिव रह चुकी हैं, जबकि उनके पिता शिव कपूर का फर्नीचर एक्सपोर्ट का बिजनेस है.
स्कूल के दिनों में ही डांस और संगीत में इंटरेस्ट रखने वाली वाणी कपूर ने स्कूली पढ़ाई दिल्ली के माता जयकौर पब्लिक स्कूल से करने के बाद इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन किया था.
इसके बाद उन्होंने होटल में नौकरी की थी. एक्ट्रेस जयपुर के ओबेरॉय होटल में इंटर्नशिप कर चुकी हैं. इसके अलावा उन्होंने मुंबई के आईटीसी होटल में भी नौकरी की थी.
ये भी पढ़ें: 'मुझे पसंद नहीं है...' पैपराजी पर भड़कीं श्रिया सरन की 5 साल की बेटी, Video देख लोगों ने लगाई प
📡 स्रोत: ABP Live Film