देश

बीसलपुर परियोजना के 5 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में पाइपलाइन से होगी सिंचाई

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 9 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
बीसलपुर परियोजना के 5 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में पाइपलाइन से होगी सिंचाई

प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना की उपयोजना एम-कैड के तहत बीसलपुर परियोजना में 5 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में पायलट प्रोजेक्ट शुरू किया गया है। इसके माध्यम से दाबयुक्त पाइपलाइन से प्रत्येक खेत तक सिंचाई के लिए पानी पहुंचाया जा रहा है।

जयपुर, 09 अक्टूबर। किसानों को सिंचाई के लिए पानी उपलब्ध कराने और जल प्रबंधन को आधुनिक बनाने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना की महत्वपूर्ण उपयोजना एम-कैड (कमान क्षेत्र विकास एवं जल प्रबंधन आधुनिकीकरण) के तहत बीसलपुर परियोजना में पायलट प्रोजेक्ट शुरू किया गया है।

इस परियोजना के अंतर्गत बीसलपुर कमांड क्षेत्र के कुल 81,800 हेक्टेयर क्षेत्र में से 5,000 हेक्टेयर क्षेत्र को पायलट प्रोजेक्ट के लिए शामिल किया गया है। इसके तहत दाबयुक्त पाइपलाइन प्रणाली के माध्यम से कमांड क्षेत्र के प्रत्येक खेत तक सिंचाई के लिए पानी पहुंचाया जा रहा है।

एम-कैड योजना का उद्देश्य सिंचाई व्यवस्था को आधुनिक बनाना और उपलब्ध जल संसाधनों का बेहतर प्रबंधन करना है। दाबयुक्त पाइपलाइन के माध्यम से खेतों तक पानी पहुंचाने की व्यवस्था से सिंचाई प्रणाली को अधिक व्यवस्थित बनाने में मदद मिलेगी।

बीसलपुर परियोजना में इस पायलट प्रोजेक्ट के माध्यम से कमांड क्षेत्र में आधुनिक सिंचाई व्यवस्था को बढ़ावा देने की दिशा में कदम उठाया गया है। इससे किसानों को सिंचाई के लिए पानी उपलब्ध कराने और जल प्रबंधन को बेहतर बनाने में सहायता मिलने की उम्मीद है।

होल्ड बाईट - भुवन भास्कर, मुख्य अभियंता एवं अतिरिक्त सचिव जल संसाधन विभाग।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।