बीटल के हमले से मधुमक्खी पालकों को हुए भारी नुकसान की भरपाई के लिए 30 प्रतिशत राहत राशि देगी सरकार: नेगी
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
सितंबर 22, कांगड़ा (हिमाचल प्रदेश): कांगड़ा जिले में बीटल के हमले से मधुमक्खी पालकों को हुए भारी नुकसान की भरपाई के लिए 30 प्रतिशत राहत राशि प्रदान की जाएगी। राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने शिमला में बागवानी विभाग के अधिकरियों के साथ मधुमक्खी पालकों को हुए नुकसान को लेकर आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए ये बात कही। बागवानी मंत्री ने कहा कि कांगड़ा, बंड्डी, नागण, फट और कल्याड़ा क्षेत्र में बीटल के कारण मधुमक्खी पालकों को भारी नुकसान हुआ है।