राजनीति

‘BJP चुनाव नहीं लड़ना चाहती, बल्कि...’, कांग्रेस प्रत्याशी की गिरफ्तारी पर राहुल का हमला

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 19 सितंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
‘BJP चुनाव नहीं लड़ना चाहती, बल्कि...’, कांग्रेस प्रत्याशी की गिरफ्तारी पर राहुल का हमला

नंदीग्राम विधानसभा सीट पर उपचुनाव से पहले पश्चिम बंगाल में राजनीतिक भूचाल आ गया है.

इस बीच, लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने नंदीग्राम सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी मिलन प्रधान की गिरफ्तारी को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर हमला बोला है.

उन्होंने कहा कि भाजपा का निष्पक्ष चुनाव में भरोसा ही नहीं है. वो चुनाव नहीं लड़ना चाहते, बल्कि चुनावी मुकाबला ही खत्म कर देना चाहते हैं.

भाजपा के विरोध में उतरे राहुल गांधी

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार (18 सितंबर, 2026) को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट शेयर कर बंगाल की नंदीग्राम विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी मिलन प्रधान की गिरफ्तारी पर अपनी भड़ास निकाली.

उन्होंने कहा, नंदीग्राम उपचुनाव के लिए कांग्रेस उम्मीदवार मिलन प्रधान की गिरफ्तारी कोई संयोग नहीं, राजनीतिक प्रतिशोध है. यह लोकतंत्र की हत्या है.

BJP का निष्पक्ष चुनाव में भरोसा ही नहीं, इसलिए कभी वोट चोरी, कभी सरकार चोरी और कभी पार्टी चोरी से सत्ता बचाना चाहती है.

नंदीग्राम उपचुनाव के लिए कांग्रेस उम्मीदवार मिलन प्रधान की गिरफ्तारी कोई संयोग नहीं, राजनीतिक प्रतिशोध है - लोकतंत्र की हत्या है।

BJP का निष्पक्ष चुनाव में भरोसा ही नहीं - इसलिए कभी वोट चोरी, कभी सरकार चोरी और कभी पार्टी चोरी से सत्ता बचाना चाहती है।

वो चुनाव नहीं लड़ना चाहते,

Rahul Gandhi (@RahulGandhi) September 18, 2026

उन्होंने कहा, वो चुनाव नहीं लड़ना चाहते हैं, बल्कि चुनावी मुकाबला ही खत्म कर देना चाहते हैं.

लेकिन कांग्रेस न डरेगी, न झुकेगी. हम लड़ेंगे भी, जीतेंगे भी.

<p style="text-align: justify

📡 स्रोत: ABP Live

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live पर जाएं)

💡 पृष्ठभूमि (Background)

पश्चिम बंगाल के नंदीग्राम विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव से पहले राजनीतिक परिदृश्य में तीव्र बदलाव आया है, जब कांग्रेस के प्रत्याशी मिलन प्रधान की गिरफ्तारी हुई। इस घटना पर विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने भाजपा पर खुला हमला किया, यह कहते हुए कि भाजपा का चुनावों में भरोसा नहीं है और वे चुनाव नहीं लड़ना चाहते, बल्कि चुनावी मुकाबला समाप्त करना चाहते हैं। यह खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि यह न केवल क्षेत्रीय राजनीति पर असर डालती है, बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर विपक्ष और भाजपा के बीच तनाव को भी बढ़ाती है। आम जनता

J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।