राजनीति

'BJP को मजबूत करेंगे', राज्यपाल बनने पर बोले ब्रज मोहन राम तो भड़के नवीन पटनायक

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 15 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
'BJP को मजबूत करेंगे', राज्यपाल बनने पर बोले ब्रज मोहन राम तो भड़के नवीन पटनायक

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने हाल ही में 6 राज्यों में राज्यपालों की नियुक्ति की है.

राष्ट्रपति ने एक साथ 6 राज्यों के राज्यपालों के तबादले और नई नियुक्तियां की हैं जिसके बाद सियासी बावल खड़ा हो गया है.

एक तरफ सिक्किम के राज्यपाल दुष्यंत गौतम को पद से हटाने की मांग हो रही है वहीं दूसरी तरफ ओडिशा के राज्यपाल ब्रज मोहन राम के बयान से बवाल हो गया है. विपक्ष इन राज्यपालों की नियुक्ति को लेकर जमकर निशाना साध रहा है.

ओडिशा के राज्यपाल ब्रज मोहन राम ने एक बयान में कहा है कि वो बीजेपी के लिए कहा है. उनके इस बयान के बाद नवीन पटनायक ने निशाना साधा है.

निष्पक्ष होने का दिखावा खत्म हो गया

नवीन पटनायक ने राज्यपाल ब्रज मोहन राम का वीडियो शेयर करते हुए लिखा, ''ओडिशा के नए राज्यपाल के तौर पर नामित श्री ब्रज मोहन राम जी का हार्दिक स्वागत है.ओडिशा की जनता नामित राज्यपाल में पार्टी का काम करने का उत्साह देख रही है.

उम्मीद है कि महाप्रभु श्री जगन्नाथ उन्हें ओडिशा की जनता की सेवा करने का जोश और शक्ति प्रदान करेंगे, जिससे वे संवैधानिक गरिमा बनाए रखते हुए निष्पक्ष रूप से अपने कर्तव्यों का पालन कर सकें.''

ब्रज मोहन राम ने कहा था, ''झारखंड में एसी मोर्चा के प्रभारी हैं, हम तीन बार एससी मोर्चा के अध्यक्ष रह चुके हैं. मोर्चा बढ़ाने में हमारा बहुत संयोग रहा है.

ओडिशा में भी हम देखेंगे और वहां भी क्या स्थिति है और वहां भी जोड़ेंगे. वहां भी मोर्चा है वहां भी अपना संगठन है.

उसको एक्टिव करके और अपने बीजेपी के पक्ष में वोट कैसे आएं इसकी चिंता करेंगे.''

Newly appointed Odhisa governor Braj Mohan openly says he will work for the BJP.

Even the pretense of neutrality of Governors has gone in the Modi/Shah regime https://t.co/9aVE2uwz15

Prashant Bhushan (@pbhushan1) October 15, 2026

📡 स्रोत: ABP Live

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।