राजनीति

बीजेपी प्रवक्ता प्रेम शुक्ला का राहुल गांधी और कांग्रेस पर हमला, SIR को लेकर लगाए भ्रम फैलाने के आरोप

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 5 नवंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
बीजेपी प्रवक्ता प्रेम शुक्ला का राहुल गांधी और कांग्रेस पर हमला, SIR को लेकर लगाए भ्रम फैलाने के आरोप

भोपाल में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कांग्रेस के विरोध पर उठाए सवाल, कहा- 12 बार हुई SIR प्रक्रिया में 10 बार कांग्रेस की सरकार थी; चुनावी हार का कारण SIR नहीं।

भोपाल, नवंबर 05: बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रेम शुक्ला ने भोपाल स्थित पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर राहुल गांधी और कांग्रेस की भूमिका पर गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस एसआईआर की प्रक्रिया को लेकर देश में भ्रम और अराजकता फैलाने की कोशिश कर रही है।

प्रेम शुक्ला ने कहा कि देश में अब तक 12 बार एसआईआर की प्रक्रिया शुरू हुई है, जिनमें से 10 बार यह कांग्रेस के शासनकाल में हुई। ऐसे में कांग्रेस आज इसी प्रक्रिया को असंवैधानिक कैसे बता सकती है। उन्होंने राहुल गांधी पर चुनावी प्रक्रिया को लेकर लगाए जा रहे आरोपों के समर्थन में ठोस सबूत नहीं देने का भी आरोप लगाया।

बीजेपी प्रवक्ता ने कहा कि कांग्रेस की चुनावी हार का कारण एसआईआर नहीं है। पश्चिम बंगाल से लेकर उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र और कई अन्य राज्यों में कांग्रेस लंबे समय से सत्ता से बाहर है। उन्होंने राहुल गांधी के बयानों और कांग्रेस के विरोध प्रदर्शनों पर भी निशाना साधा। प्रेम शुक्ला ने प्रदर्शन के दौरान 118 पुलिसकर्मियों के घायल होने और तेलंगाना में महिला बूथ लेवल अधिकारी पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा कथित हमले का मुद्दा भी उठाया।

इसके साथ ही उन्होंने अभिजीत दीपके को अमेरिका से फंडिंग मिलने का आरोप लगाते हुए जांच की जरूरत बताई।

_

होल्ड - प्रेम शुक्ला, राष्ट्रीय प्रवक्ता बीजेपी

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।