BJP का विशेष प्रशिक्षण शिविर आज, संगठन को मजबूत करने पर जोर
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
सितंबर 03, नई दिल्ली: संगठन को मजबूत करने और केंद्र सरकार की योजनाओं व नीतियों को जनता तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने के उद्देश्य से भारतीय जनता पार्टी आज विशेष प्रशिक्षण शिविर का आयोजन कर रही है। बीजेपी मुख्यालय में होने वाले इस शिविर में बीजेपी शासित राज्यों के करीब 25 मंत्री शामिल हो सकते हैं।
कार्यक्रम में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन, संगठन महासचिव बी.एल. संतोष और विनय सहस्रबुद्धे अपने विचार रखेंगे। इस दौरान मंत्रियों को केंद्र सरकार की उपलब्धियों और जनकल्याणकारी योजनाओं को जमीनी स्तर तक पहुंचाने की रणनीति पर मार्गदर्शन दिया जाएगा।
शिविर में संगठन को और मजबूत करने के साथ-साथ युवाओं के बीच पार्टी की पहुंच बढ़ाने और उनके साथ संवाद को प्रभावी बनाने के तरीकों पर भी मंथन होगा। फ़ाइल फ़ोटो