विदेश

ब्लैक सी में भारतीय क्रू वाले जहाज पर हमला, 2 विदेशी नागरिकों की मौत; तीनों भारतीय सुरक्षित

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 6 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
ब्लैक सी में भारतीय क्रू वाले जहाज पर हमला, 2 विदेशी नागरिकों की मौत; तीनों भारतीय सुरक्षित

Attack on Commercial Vessel: रोमानिया के पास ब्लैक सी में भारतीय क्रू वाले एक कमर्शियल जहाज पर हुए हमले में दो विदेशी नागरिकों की मौत हो गई. हालांकि इस हमले में तीनों भारतीय नागरिक सुरक्षित बच गए.

बताया जा है कि कमर्शियल जहाज एमवी रोयाद ममादोव ( MV ROYAD MAMMADOV) पर हुए हमले में दो विदेशी नागरिकों की मौत हो गई, जबकि कई क्रू मेंबर घायल हुए हैं.

इस जहाज पर तीन भारतीय भी मौजूद थे जो इस हमले में सुरक्षित बताए जा रहे हैं. रोमानिया में भारतीय दूतावास ने तीनों भारतीयों के सुरक्षित होने की पुष्टि की है.

इलाज के लिए रोमानिया ले जाए गए घायल क्रू मेंबर्स रोमानिया स्थित भारतीय दूतावास ने बताया कि हमले के बाद घायल क्रू सदस्यों को इलाज के लिए रोमानिया लाया गया. तीन भारतीय नागरिक भी अस्पताल में हैं.

इनमें से एक भारतीय के घायल होने की जानकारी सामने आई है, जिसका इलाज चल रहा है.

दूतावास ने घटना की जानकारी सामने आने के बाद भारतीय क्रू सदस्यों से संपर्क किया था.

बाद में मिशन ने बताया कि तीनों भारतीय सुरक्षित हैं और उन्हें जरूरी मेडिकल सहायता मिल रही है. भारतीय अधिकारियों का अस्पताल प्रशासन के साथ लगातार संपर्क बना हुआ है. All three Indian nationals are safe.

We have spoken to them. One of them has been injured and is receiving medical attention. We are in close touch with the hospital authorities.

We are extending all possible support for the welfare and wellbeing of the Indian crew members.… — India in Romania (@eoiromania) October 5, 2026 अस्पताल पहुंचकर राजदूत ने जाना घायलों का हाल इस बीच रोमानिया में भारत के राजदूत मनोज महापात्रा ने कॉन्स्टैंटा काउंटी अस्पताल में भर्ती भारतीय नागरिकों से बातचीत की.

उन्होंने अस्पताल के मुख्य चिकित्सक से भी उनकी स्थिति के बारे में जानकारी ली.

अस्पताल की ओर से बताया गया कि तीनों भारतीयों की हालत अच्छी है और उन्हें आवश्यक चिकित्सा सुविधा दी जा रही है. राजदूत ने भारतीय नागरिकों को हर संभव मदद उपलब्ध कराने का भरोसा भी दिलाया.

भारतीय दूतावास ने कहा है कि वह घटना से जुड़ी अधिक जानकारी जुटाने के लिए स्थानीय और संबंधित अधिकारियों के संपर्क में है.

साथ ही भारतीय क्रू सदस्यों की सुरक्षा और उनके स्वास्थ्य पर लगातार नजर रखी जा रही है. खबर अभी अपडेट हो रही है....

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।