ब्लॉक और न्याय पंचायत स्तर पर श्रमिक पंजीकरण व नवीनीकरण शिविरों का आयोजन
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
श्रम विभाग की ओर से ब्लॉक और न्याय पंचायत स्तर पर श्रमिक पंजीकरण व नवीनीकरण शिविरों का आयोजन किया जा रहा है।
09 सितम्बर 2026, पौड़ी गढ़वाल: श्रम विभाग की ओर से ब्लॉक और न्याय पंचायत स्तर पर श्रमिक पंजीकरण व नवीनीकरण शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। ताकि दूर-दराज क्षेत्रों के लोगों को विभागों के चक्कर ना काटने पड़ें। इसी क्रम में पौड़ी गढ़वाल में आयोजित शिविर में कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जब तक पात्र श्रमिकों का पंजीकरण और नवीनीकरण पूरा नहीं हो जाता, तब तक यह प्रक्रिया जारी रखी जाए। उन्होंने कहा कि मनरेगा के साढ़े नौ लाख सक्रिय श्रमिकों को भी उत्तराखंड भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड से जोड़ने की प्रक्रिया चल रही है। 90 दिन कार्य पूरा करने वाले मनरेगा श्रमिक इन योजनाओं के पात्र होंगे। इसके साथ ही उन्होंने श्रमिकों से भी नियमित रूप से पंजीकरण का नवीनीकरण कराने की अपील की।
कैबिनेट मंत्री ने विभागीय अधिकारियों से शिविर का समय बढ़ाकर अधिक से अधिक पात्र श्रमिकों का पंजीकरण और नवीनीकरण सुनिश्चित करने को भी कहा।
संलग्न_ फोटो (कैप्शन_श्रमिक पंजीकरण व नवीनीकरण शिविर की व्यवस्थाओं का कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने लिया जायज़ा)