Blinkit के लिए डिलीवरी के बदले कितनी होती है कमाई? लॉ स्टूडेंट ने किया खुलासा
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
लोग अकसर पढ़ाई के साथ-साथ कुछ छोटा-मोटा काम करते हैं, जिससे कुछ बेसिक चीजों के लिए खर्च निकल आए और हर बात पर घर वालों के सामने हाथ न फैलानी पड़े.
कवल देसाई नाम के एक लॉ स्टूडेंट ने भी पढ़ाई के साथ-साथ पैसे कमाने का एक तरीका ढूढ़ निकाला.
पार्ट टाइम जॉब के तौर पर उसने ब्लिंकिट (Blinkit) के डिलीवरी पार्टनर के रूप में काम करना शुरू कर दिया.
अपने इसी अनुभव को उसने X पर शेयर करते हुए बताया है कि उसने पैसे कितने कमाए और उसका ओवरऑल एक्सपीरियंस कैसा रहा.
कंवल ने इस काम को उन स्टूडेंट्स के लिए वरदान बताया, जो अपनी पढ़ाई रोके बिना अपने निजी खर्चों को पूरा करना चाहते हैं.
कंवल ने अपने पोस्ट में लिखा, ''मैंने 2 घंटे काम किया और 6 डिलीवरी करके 149 रुपये कमाए.
मेरे पास एथर (Ather) का इलेक्ट्रिक स्कूटर है इसलिए पेट्रोल का कोई अलग से खर्च नहीं आया.
मुझे यह काम पसंद आ रहा है क्योंकि मुझे घूमना-फिरना अच्छा लगता है और साथ ही मैं पैसे भी कमा रहा हूं.''
कैसा रहा पहले दिन का अनुभव?
कंवल ने यह भी बताया कि उनका मेन फोकस LLB की पढ़ाई ही है. पढ़ाई के साथ-साथ अपना खर्चा निकालने के लिए उसने डिलीवरी का काम चुना है.
अपने पहले दिन के अनुभव को साझा करते हुए कंवल लिखते हैं, ''पहला दिन काफी अच्छा रहा. लगभग 6:30 घंटे में मैंने 19 ऑर्डर डिलीवर किए.
सिर्फ ऑर्डर डिलीवरी के लिए मैंने करीब 51 किमी का सफर तय किया (वापसी की दूरी इसमें शामिल नहीं है).
कुल कमाई: 508 रुपये (जिसमें 75 रुपये का इंसेंटिव शामिल है) और टारगेट पूरा करने पर 100 रुपये का बोनस भी मिला.''
This is a part time gig I am doing for some obvious reasons. I m pursing LLB as my primary profession. Along side working to support some obvious expenses incurred. Day 1 ended on a good note.
Ended up delivering 19 orders in ~ 6:30 hours. Did around ~51 kms just for the order delivery (return kms not counted). Earned : ₹508 (₹75 incentive included) and ₹100 as bonus for achieving target.
Cost - ₹0 (I own Ather EV and charging costed me ₹0
📡 स्रोत: ABP Live Vyapar