Bloodaxe OTT Release: एक्शन थ्रिलर सीरीज 'ब्लडएक्स' की ओटीटी रिलीज डेट कन्फर्म
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
प्राइम वीडियो दुनिया के टॉप ओटीटी प्लेटफॉर्म में से एक है. इसने दुनियाभर में दर्शकों का दिल जीता है.
इस साल के खत्म होने तक इस प्लेटफॉर्म पर कई बेहतरीन फिल्में और सीरीज आपको देखने को मिलेंगी.
वहीं नए साल की शुरुआत में मच अवेटेड सीरीज़ 'ब्लडएक्स' (Bloodaxe) का प्रीमियर होने वाला है. अब इसकी रिलीज डेट से भी पर्दा उठ चुका है.
'ब्लडएक्स' की ओटीटी रिलीज डेट कन्फर्म
हाल ही में मेकर्स ने 'ब्लडएक्स' की ओटीटी रिलीज डेट पर मुहर लगाई है.
हाल ही में न्यूयॉर्क कॉमिक कॉन में सीरीज का एक्शन से भरपूर टीजर ट्रेलर दिखाया गया. 1 मिनट 45 सेकेंड का टीजर एक्शन, लड़ाई-झगड़े और हिंसा से भरपूर है. वहीं इसकी रिलीज डेट का भी खुलासा कर दिया गया.
ये हाई एक्शन सीरीज प्राइम वीडियो पर 20 जनवरी 2027 को रिलीज होगी.
ब्लडएक्स की दमदार कास्ट
ये एक वाइकिंग एक्शन थ्रिलर है.
इसमें आपको बदले की कहानी, लड़ाई-झगड़े और नॉर्स-स्टाइल का ड्रामा देखने को मिलेगा. जिसमें कई मशहू सितारे आपको नजर आने वाले हैं.
सीरीज की कास्ट में जेसिका मैडसेन, कार्लिस अर्नोल्ड्स एवोट्स, अलीना टोमनिकोव, सिसे मैरी, रूने टेम्टे, ज़ेवियर, मोलिनक्स, लेवी मिलर और जेस्पर क्रिस्टेंसन आदि शामिल हैं.
पहले सीजन में होंगे 8 एपिसोड, दूसरा सीजन भी आएगा
20 जनवरी 2027 को प्राइम वीडियो पर जब इस सीरीज का प्रीमियर होगा तो इसमें कुल आठ एपिसोड दर्शक देख पाएंगे. सारे एपिसोड एक साथ स्ट्रीम किए जाएंगे.
वहीं इसके बाद दर्शकों के लिए सीजन 2 भी लाया जाएगा. सीजन 1 की रिलीज से 3 पहले ही मेकर्स सीजन 2 पर भी काम कर रहे हैं.
वैरायटी की रिपोर्ट के मुताबिक फिलहाल आयरलैंड में सीजन 2 के प्रोडक्शन का काम चल रहा है.
सीजन 1 में एरिक ब्लडएक्स और उनकी पत्नी गुन्हिल्ड के उदय की कहानी दिखाई जाएगी.
गुन्हिल्ड के रोल में जेसिका मैडसेन और एरिक ब्लडएक्स के रोल में अभिनेता ज़ेवियर मोलिनक्स नजर आएंगे.
जहां नॉर्वे के राज्य पर अपना सिक्का जमाने के
📡 स्रोत: ABP Live Film
💡 पृष्ठभूमि (Background)
ब्लडएक्स, एक्शन थ्रिलर सीरीज, प्राइम वीडियो पर आने वाली है। यह विषय एक नई ओटीटी रिलीज के बारे में है, जिसमें प्रमुख कलाकार और रोचक कथानक शामिल हैं। यह खबर इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि यह दर्शकों को नई मनोरंजन विकल्प देता है और प्राइम वीडियो की प्रतिस्पर्धा को बढ़ाता है। साथ ही, यह फिल्म और सीरीज उद्योग में नवाचार को दर्शाता है। आम जनता पर इसका असर सकारात्मक है: दर्शक नई कहानी का आनंद ले सकते हैं, समय के साथ मनोरंजन का अनुभव बढ़ता है, और प्लेटफॉर्म पर सब्सक्रिप्शन बढ़ने की संभावना है।