अपराध

ब्लू वाटर हादसा : 3 दिन बाद पानी के ऊपर आया आदिल का शव

लेखक: AIR Raipur अंतिम अपडेट: 23 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
ब्लू वाटर हादसा : 3 दिन बाद पानी के ऊपर आया आदिल का शव

रायपुर, 23 अगस्त 2026 रायपुर के नकटी गांव स्थित ब्लू वाटर खदान में डूबे आदिल खान का शव पानी की सतह पर मिला है। 3 दिनों तक SDRF और NDRF की टीमें गहरे पानी में लगातार सर्च ऑपरेशन चलाती रहीं, लेकिन कामयाबी नहीं मिली।शनिवार देर रात शव खुद पानी के ऊपर आ गया।

घटना के बाद से परिजन लगातार मौके पर मौजूद थे , बता दें कि प्रशासन ने इंडियन नेवी से भी मदद मांगी थी। इंडियन नेवी के ईस्टर्न कमांड की विशेष टीम आज रायपुर पहुंचने वाली थी

बता दें कि मौदहापारा निवासी आदिल खान, पिता नासिर खान अपने तीन दोस्तों के साथ बुधवार शाम नकटी गांव स्थित ब्लू वाटर घूमने पहुंचा था. इसी दौरान दोस्तों के बीच पानी में एक तरफ से दूसरी तरफ तैरकर जाने को लेकर शर्त लग गई. बताया जा रहा है कि आदिल और उसके एक दोस्त ने पानी में छलांग लगाई. इसी दौरान आदिल गहरे पानी में चला गया और देखते ही देखते पानी में डूब गया.

A
AIR Raipur

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।