मनोरंजन

बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप 'रणबाली', फिर भी तोड़ा रिकॉर्ड, बनी विजय देवरकोंडा की नंबर 1 फिल्म

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 31 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप 'रणबाली', फिर भी तोड़ा रिकॉर्ड, बनी विजय देवरकोंडा की नंबर 1 फिल्म

विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना इन दिनों फिल्म 'रणबाली' की रिलीज को लेकर चर्चा में हैं. फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हुई लेकिन बॉक्स ऑफिस पर खास परफॉर्म नहीं कर पाई.

जबकि इसे दर्शकों और क्रिटिक्स की ओर से अच्छा रिस्पांस मिला फिर भी स्ट्रॉन्ग वर्ड ऑफ माउथ होने के बावजूद भी ये बॉक्स ऑफिस पर हिट नहीं हो पाई.

'रणबाली' बॉक्स ऑफिस पर भले ही हिट नहीं हो पाई लेकिन फिर भी इसने विजय देवरकोंडा के करियर का बड़ा रिकॉर्ड बना दिया है.

इसने विजय की हाईएस्ट ग्रॉसर नंबर 1 फिल्म 'किंगडम' को पीछे छोड़ दिया है और इसी के साथ ही ये 50 करोड़ का आंकड़ा भी पार कर चुकी है. चलिए बताते हैं कलेक्शन...

'रणबाली' का 14 दिनों का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

विजय देवरकोंडा की फिल्म 'रणबाली' के 14 दिनों के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के बारे में बात की जाए तो ये अब 50 करोड़ का आंकड़ा इंडिया में पार कर चुकी है.

कोईमोई के अनुसार, फिल्म ने अपने दूसरे थर्सडे 1 करोड़ का कलेक्शन किया था, जिसके बाद इसका 14 दिनों का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 56.35 करोड़ हो चुका है. फिल्म का इंडिया ग्रॉस कलेक्शन 66.49 करोड़ हो गया है.

यह भी पढ़ें: 'सारे रिकॉर्ड्स तोड़ देगी, कोई रोक नहीं सकता', सोशल मीडिया पर छा गई श्रद्धा कपूर की 'ईठा'

इसके साथ ही 'रणबाली' ने बॉक्स ऑफिस पर ओवरसीज में 12.2 करोड़ और वर्ल्डवाइड 78.69 करोड़ का बिजनेस कर लिया है.

फिल्म के बजट के लिहाज से ये बहुत ज्यादा और सक्सेसफुल कमाई नहीं है लेकिन ये विजय की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म जरूर बन गई है.

'रणबाली' ने तोड़ा 'किंगडम' का रिकॉर्ड

कोईमोई के अनुसार, विजय की फिल्म 'रणबाली' ने 'किंगडम' का लाइफटाइम नेट कलेक्शन का रिकॉर्ड तोड़ दिया है, जिसके बाद ये पोस्ट कोविड विजय की हाईएस्ट ग्रॉ

📡 स्रोत: ABP Live Film

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Film पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।