राजनीति

'बोला जा नहीं रहा गाना क्या गाएंगे?' लाइव शो में शराब पीकर पहुंचे दलेर मेहंदी, भड़के कैबिनेट मंत्री

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 20 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
'बोला जा नहीं रहा गाना क्या गाएंगे?' लाइव शो में शराब पीकर पहुंचे दलेर मेहंदी, भड़के कैबिनेट मंत्री

पंजाबी सिंगर दलेर मेहंदी अक्सर किसी ना किसी वजह से चर्चा में रहते हैं. ज्यादातर वो अपने गानों की वजह से सुर्खियों में आ जाते हैं.

ऐसे में अब सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो सामने आया है, जिसमें देखने के लिए मिल रहा है कि उन पर कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने गुस्सा जाहिर किया है और उन्हें बुरी तरह से लाइव शो में ही फटकार लगा दी.

दरअसल, दलेर मेहंदी टिहरी के कुंजापुरी मेले में आयोजित कार्यक्रम में लाइव परफॉर्मेंस के लिए पहुंचे थे. यहां उन्हें लोगों को एंटरटेन करने के लिए बुलाया गया था.

लेकिन इस बीच जब वो शराब के नशे में स्टेज पर पहुंचे तो माहौल काफी गरमा गया.

इस पर कैबिनेट मंत्री ने आपत्ति जताई और कहा कि ऐसे कार्यक्रम में इस तरह से आना उनसे उम्मीद नहीं की जा सकती थी.

वायरल वीडियो में क्या बोले सुबोध उनियाल

वहीं, सुबोध उनियाल और दलेर मेहंदी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वो सिंगर पर भड़कते हुए नजर आते हैं और उन्हें फटकारते हुए कहते हैं, 'इतना पैसा देकर हमने आपको बुलाया.

इसलिए बुलाया ताकि हमारे लोग एंटरटेन हो.

यहां आप ठप्प होकर बेवकूफ बना रहे हैं लोगों का.' इस दौरान दलेर मेहंदी की जुबान लड़खड़ाते हुए नजर आई और वो कुछ भी नहीं बोलने की हालत में थे.

Celebrities think they are too big to do anything. So they come drunk, do lip singing, make money and leave. But at times the strategy goes wrong. That's exactly the case with Daler Mehndi.

Mehndi came drunk to perform at an event in Uttarakhand which was attended by a state minister. Daler was so drunk that he could barely speak.

The minister asked him to leave. #Celebrity #Bollywood #Singing #Uttarakhand #DalerMehndi

Sunil Jha (@SunilBNJha) October 19, 2026

सुब

📡 स्रोत: ABP Live Film

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Film पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।