अपराध

बोलेरो पोल से टकराकर गड्ढे में गिरी, चालक की मौत:सुल्तानपुर में थाने से 200 मीटर दूर हुआ हादसा, अस्पताल में तोड़ा दम

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 30 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
बोलेरो पोल से टकराकर गड्ढे में गिरी, चालक की मौत:सुल्तानपुर में थाने से 200 मीटर दूर हुआ हादसा, अस्पताल में तोड़ा दम

सुल्तानपुर के अखण्डनगर-कादीपुर मार्ग पर शनिवार रात करीब 11 बजे एक तेज रफ्तार बोलेरो अनियंत्रित हो गई। यह वाहन सड़क किनारे बनी नाली और विद्युत पोल को तोड़ते हुए गड्ढे में जा गिरा। यह हादसा गऊघाट के पास थाने से लगभग 200 मीटर पहले हुआ। इस दुर्घटना में बोलेरो चालक सचिन यादव (19) इलाज के दौारन अस्पताल में मौत हो गई।

वाहन में सवार अंकित और एक युवती गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद अंबेडकर नगर के जिला अस्पताल रेफर किया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। मृतक सचिन यादव के परिवार में यह दूसरी सड़क दुर्घटना है। लगभग दो वर्ष पूर्व उसके बड़े भाई की भी सड़क हादसे में मृत्यु हो गई थी।

परिवार में अब उसके दो भाई और एक अविवाहित बहन हैं। घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी धीरेंद्र वर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अखण्डनगर पहुंचाया गया। घटनास्थल पर जेसीबी की मदद से क्षतिग्रस्त बोलेरो को गड्ढे से बाहर निकाला गया, जिसे पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है।

सीओ कादीपुर विनय गौतम ने बताया कि तहरीर मिलने पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। यह बोलेरो नरवारी निवासी दीपक जायसवाल पुत्र लक्ष्मण जायसवाल की बताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।