व्यापार

बोतल वाली स्कॉच सस्ती, थोक वाली महंगी रहेगी, सरकार के फैसले पर घमासान

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 3 नवंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
बोतल वाली स्कॉच सस्ती, थोक वाली महंगी रहेगी, सरकार के फैसले पर घमासान

भारत और ब्रिटेन के बीच हुए ऐतिहासिक फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (FTA) के बाद अब स्कॉच व्हिस्की के आयात को लेकर विवाद खड़ा हो गया है.

दरअसल भारत सरकार ने ब्रिटेन से आने वाली कुछ स्कॉच व्हिस्की पर आयात शुल्क 150% से घटाकर 75% कर दिया था.

लेकिन अब सरकार और शराब कंपनियों के बीच इस बात पर मतभेद है कि ये छूट बड़ी मात्रा में आने वाली यानी बल्क स्कॉच व्हिस्की पर भी मिलेगी या नहीं.

इस विवाद से भारत और ब्रिटेन की करीब 65 अरब डॉलर (लगभग 5.7 लाख करोड़ रुपये) की व्हिस्की इंडस्ट्री पर असर पड़ सकता है.

भारत-ब्रिटेन व्यापार समझौता

भारत और ब्रिटेन के बीच लंबे समय तक चली बातचीत के बाद 15 जुलाई को व्यापार समझौता लागू हुआ.

इस समझौते के तहत भारत ने ब्रिटेन से आने वाली कुछ स्कॉच व्हिस्की पर आयात शुल्क कम करने का फैसला किया. पहले स्कॉच व्हिस्की पर 150% आयात शुल्क लगता था. इस समझौते के बाद इसे तुरंत घटाकर 75% कर दिया गया.

अगले 10 सालों में इसे और घटाकर 40% करने का लक्ष्य रखा गया.

ब्रिटेन सरकार ने भी कहा था कि इस फैसले से स्कॉच व्हिस्की और जिन जैसे ब्रिटिश उत्पादों को भारतीय बाजार में फायदा मिलेगा.

इससे भारत में विदेशी शराब की कीमतों में कुछ राहत मिलने की उम्मीद थी.

हालांकि, भारत में राज्य सरकारों के टैक्स और दूसरे शुल्क भी लगते हैं, इसलिए हर राज्य में कीमतों पर इसका असर अलग हो सकता है.

क्यों छिड़ा विवाद? भारत सरकार और शराब बनाने वाली कंपनियों के बीच विवाद इस बात पर शुरू हुआ कि बल्क में आयात की जाने वाली स्कॉच व्हिस्की को भी 75% वाले कम आयात शुल्क का फायदा मिलेगा या नहीं.

सरकार का तर्क है कि बोतलों में पैक होकर आने वाली स्कॉच व्हिस्की को कम टैक्स का फायदा मिलेगा, लेकिन बड़ी मात्रा में आने वाली स्कॉच पर पुराना 150% टैक्स लगना चाहिए.

सरकार ने इसके लिए शराब की एक नई कस्टम कैटेगरी का हवाला दिया है, जिसे इस साल की शुरुआत में लागू किया गया था. इस कैटेगरी का नाम है 'कम्पाउंड अल्कोहोलिक प्रिपरेशनंस'.

इसका मतलब ऐसे तैयार अल्कोहल मिश्रण से है,

📡 स्रोत: ABP Live Vyapar

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Vyapar पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।