Box office: घटिया एनिमेशन के बाद भी करोड़ों छाप रही चाइनीज फिल्म, कमाया 2050% प्रॉफिट

Box office Collection: दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर एक एनिमेटेड फिल्म का जलवा देखने के लिए मिल रहा है, जो थिएटर पर रिलीज होने के बाद से ही छाई हुई है लेकिन पहले तो ये अपने घटिया एनिमेशन की वजह से चर्चा में रही थी. ये एक चीनी एनिमेशन फिल्म है, जिसका टाइटल 'निउ लाई' है.
इसे घटिया एनिमेशन की वजह से ट्रोलिंग का भी सामना करना पड़ा, लेकिन इसके बावजूद भी ये बॉक्स ऑफिस पर करोड़ों छाप रही है. चलिए बताते हैं इसकी कमाई और प्रॉफिट... 2026 की घटिया फिल्म कहकर किया ट्रोल चीन की एनिमेटेड फिल्म 'निउ लाई' रिलीज होने के बाद सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में रही.
फिल्म को लेकर एक्स पर खूब मीम्स भी बने. इंटरनेट पर इसे साल 2026 की सबसे घटिया फिल्म कहकर ट्रोल किया गया.
इस मूवी को 5 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था, जिसे शुरुआत में काफी नेगेटिव रिव्यूज मिले, जिसकी वजह से माना जा रहा था कि मेकर्स को भारी नुकसान होगा. हालांकि, इसके विपरीत हो गया. इसने बॉक्स ऑफिस पर ऐसी रफ्तार पकड़ी, जिसके बाद ये मोस्ट प्रॉफिटेबल एनिमेटेड फिल्म बन चुकी है.
यह भी पढ़ें: 'मेरे साथ अन्याय हुआ है...', क्यों बोले तेजप्रताप यादव? एक्ट्रेसेस से जलती थीं पवन सिंह की पहली वाइफ
मोस्ट प्रॉफिटेबल एनिमेटेड फिल्म बनी मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो चीन की एनिमेटेड फिल्म 'निउ लाई' सबसे कम बजट की फिल्म है. 5 अगस्त को रिलीज हुई इस फिल्म ने शुरुआती 10 दिनों में सिर्फ 7,700 RMB (चीन की मुद्रा) कमाए थे और इसके 300 टिकट ही बिके थे.
लेकिन जैसे इसके मीम्स वायरल हुए इसकी पॉपुलैरिटी बढ़ती चली गई. कोईमोई में छपी रिपोर्ट के अनुसार, चीन की इस एनिमेटेड फिल्म की कुल कमाई 29 मिलियन
📡 स्रोत: ABP Live Film