Box Office: मंडे को भी ‘जेलर 2’ की रही धूम, 'उड़ता तीर' की घटी कमाई, 'प्रहार'-'नई नवेली' ने तोड़ा दम
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
सिनेमाघरों में इन दिनों दर्शकों के देखने के लिए कई फिल्में मौजूद हैं.
इन तमाम मूवीज के बीच रजनीकांत की जेलर 2 लोगों की फेवरेट बनी हुई है और थिएटर्स में इसे देखने के लिए सबसे ज्यादा ऑडियंस उमड़ रही है. वहीं आयुष्मान खुराना की नई रिलीज उड़ता तीर ठीक ठाक परफॉर्म कर रही है.
जबकि रणबाली से प्रहार , नई नवेली कमाई के लिए कड़ा मुकाबला कर रही हैं. हैरानी की बात ये है कि दृश्यम 3 चौथे हफ्ते में भी खूब दम दिखा रही है.
इसी के साथ चलिए यहां इन सभी फिल्मों की मंडे, 26 अक्टूबर की कमाई जान लेते हैं.
जेलर 2 ने दूसरे मंडे कितना किया कलेक्शन?
रजनीकांत की जेलर 2 ने दूसरे संडे यानी 11वें दिन 25.70 करोड़ की कमाई की थी लेकिन दूसरे मंडे को इसके कलेरक्शन में भारी गिरावट दर्ज की गई.
सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक जेलर 2 ने रिलीज के 12वें दिन यानी दूसरे मंडे को 9.45 करोड़ कमाए.
इसी के साथ इस फिल्म की भारत में 12 दिनों की नेट कमाई अब 408.15 करोड़ रुपये हो गई है.
उड़ता तीर ने मंडे को कितना कमाया?
आयुष्मान खुराना की उड़ता तीर ने दूसरे संडे को अच्छी कमाई की थी.
इसका कलेक्शन 8.20 करोड़ रुपये रहा. लेकिन दूसरे मंडे को इसकी कमाई में जबरदस्त गिरावट दर्ज की गई.
सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक उड़ता तीर ने रिलीज के चौथे दिन यानी मंडे को 3.15 करोड़ कमाए हैं.
इसी के साथ इस फिल्म की भारत में 4 दिनों की नेट कमाई अब 22.70 करोड़ रुपये हो गई है.
रणबाली ने दूसरे मंडे कितना कलेक्शन किया?
विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की रणबाली की कमाई की रफ्तार काफी धीमी बनी हुई है.ये फिल्म दूसरे वीकेंड पर भी खास परफॉर्म नहीं कर पाई.
इस फिल्म ने दूसरे संडे को महज 2.90 करोड़ का कलेक्शन ही किया था. वहीं दूसरे मंडे इसकी कमाई में और मंदी दर्ज की जा रही है.
<ul style=
📡 स्रोत: ABP Live Film