Box Office: सैटरडे को 'रामायण' ने मचाई धूम, सूर्या की 'सीन' ने भी दिखाया दम, जानें- बाकी फिल्मों का हाल
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
सिनेमाघरों में इन दिनों कई फिल्में दर्शकों का मनोरंजन कर रही हैं.
इनमें कुछ फिल्में बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई कर रही हैं, तो कुछ को दर्शकों के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है.
साल की मच अवेटेड फिल्मों में शामिल रणबीर कपूर की 'रामायण' 5 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है. फिल्म को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है.
वहीं, रजनीकांत की 'जेलर 2' की कमाई में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है. इसके अलावा सूर्या की 'सीन' बॉक्स ऑफिस पर गर्दा उड़ा रही है.
वहीं नयनतारा की 'मूकुथी अम्मन 2' दर्शकों के लिए स्ट्रगल कर रही है. आइए जानते हैं सैटरडे, 7 नवंबर को इन फिल्मों ने कितनी कमाई की.
'रामायण' ने तीसरे दिन भी की बंपर कमाई
रणबीर कपूर, यश और साई पल्लवी जैसे सितारों से सजी फिल्म 'रामायण' बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है. फिल्म की कमाई में लगातार उछाल देखने को मिल रहा है.
दिवाली वीकेंड का भी इसे जबरदस्त फायदा मिल रहा है. यही वजह है कि फिल्म ने तीसरे दिन ओपनिंग डे से भी ज्यादा कमाई की है.
सैकनिल्क के शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक, 'रामायण' ने शनिवार को 69.80 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया.
इस दौरान फिल्म की ऑक्यूपेंसी 41.3% रही.
फिल्म ने पहले दिन 64.85 करोड़ रुपये और दूसरे दिन 48.05 करोड़ रुपये कमाए थे.
इसी के साथ फिल्म का तीन दिनों का इंडिया नेट कलेक्शन 182.70 करोड़ रुपये हो गया है.
'जेलर 2' की कमाई में आई गिरावट
रजनीकांत की फिल्म 'जेलर 2' की कमाई में अब लगातार गिरावट देखने को मिल रही है.
सैकनिल्क के शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक, फिल्म ने रिलीज के 24वें दिन यानी चौथे शनिवार को 1 करोड़ रुपये का कारोबार किया.
इसके साथ ही फिल्म का कुल इंडिया नेट कलेक्शन 469.25 करोड़ रुपये हो गया है.
15 अक्टूबर को रिलीज हुई इस फिल्म ने शुरुआत में बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया था, लेकिन 'रामायण' और 'सीन' जैसी फि
📡 स्रोत: ABP Live Film
💡 पृष्ठभूमि (Background)
सिनेमा उद्योग में बॉक्स ऑफिस पर फिल्में अलग अलग प्रदर्शन कर रही हैं। यह खबर बताती है कि रणबीर कपूर की ‘रामायण’ और सूर्या की ‘सीन’ ने अच्छा राजस्व कमाया जबकि रजनीकांत की ‘जेलर 2’ की कमाई घट रही है। यह महत्वपूर्ण है क्योंकि इससे फ़िल्म निर्माताओं और निवेशकों को बाज़ार की प्रवृत्ति समझने में मदद मिलती है। आम जनता पर इसका असर यह है कि दर्शक लोकप्रिय फ़िल्मों के लिए अधिक रुचि दिखाएँगे और कम प्रदर्शन वाली फ़िल्मों के प्रति सतर्क रहेंगे।