Box Office: संडे को 'जेलर 2' ने किया गजब, 'उड़ता तीर' ने भी दिखाया दम, थमने को तैयार नहीं 'दृश्यम 3', जानें- कलेक्शन
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
संडे की छुट्टी की फायदा अक्सर सिनेमाघरों में मौजूद फिल्मों को होता है और उनकी कमाई में तेजी देखी जाती है.
इस रविवार, 1 नवंबर को भी थिएटर्स में दर्शकों कीअच्छी खासी भीड़ देखी गई जिसका फायदा जेलर 2 से लेकर उड़ता तीर सहित तमाम फिल्मों को हुआ. चलिए यहां जानते हैं किसने कितनी कमाई की?
जेलर 2 ने तीसरे संडे कितना कमाया?
रजनीकांत स्टारर और नेल्सन दिलीपकुमार निर्देशित फिल्म 'जेलर 2' की कमाई में तीसरे शनिवार को तेजी देखी गई थी और इसने 9.70 करोड़ की कमाई की थी.
वहीं तीसरे संडे तो इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस ही लूट लिया.
सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक 'जेलर 2' ने रिलीज के 18वें दिन यानी तीसरे संडे को 11.20 करोड़ की कमाई की है.
इसी के साथ इस फिल्म की भारत में 18 दिनों की कुल नेट कमाई अब 456.30 करोड़ रुपये हो गई है.
उड़ता तीर ने दूसरे संडे कितना किया कलेक्शन?
आयुष्मान खुराना की 'उड़ता तीर' की कमाई में भी दूसरे वीकेंड पर तेजी देखी गई.
इस फिल्म ने रिलीज के 9वें दिन 4 करोड़ की कमाई की थी. वहीं दूसरे संडे इसके कलेक्शन में भी उछाल आया.
सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक 'उड़ता तीर' ने रिलीज के 10वें दिन यानी दूसरे संडे को 4.35 करोड़ कमाए.
इसी के साथ इस फिल्म की भारत में 10 दिनों की नेट कमाई अब 42.10 करोड़ रुपये हो गई है.
प्रहार ने तीसरे संडे कितना कमाया?
राजकुमार राव की 'प्रहार' की कमाई में तीसरे वीकेंड मामूलीतेजी देखी गई.इस फिल्म ने रिलीज के तीसरे शनिवार यानी 16वें दिन 60 लाख कमाए थे.
वहीं तीसरे संडे भी इसी कमाई थोड़ी बढ़ी.
बता दें कि इस फिल्म ने रिलीज के 17वें दिन यानी तीसरे संडे को 65 लाख रुपये कमाए हैं.
इसी के साथ इस फिल्म की भारत में अब 17 दिनों की नेट कमाई 23.25 करोड़ रुपये हो गई है.
नई नवेली ने तीसरे संडे कितना किया कलेक्शन</st
📡 स्रोत: ABP Live Film