मनोरंजन

'ब्रह्मास्त्र 2' में दीपिका पादुकोण की एंट्री? आलिया भट्ट संग डबल रोल में दिखेंगे रणबीर कपूर

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 20 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
'ब्रह्मास्त्र 2' में दीपिका पादुकोण की एंट्री? आलिया भट्ट संग डबल रोल में दिखेंगे रणबीर कपूर

बॉलीवुड के पॉपुलर एक्टर रणबीर कपूर इन दिनों अपनी मच अवेटेड फिल्म 'रामायण' को लेकर चर्चा में हैं. इस फिल्म में वो भगवान श्रीराम के किरदार में नजर आएंगे. नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी 'रामायण' को लेकर फैंस के बीच काफी एक्साइटमेंट है. फिल्म की रिलीज से पहले अब रणबीर कपूर की अगली फिल्म को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है.

अप्रैल 2027 में शुरू होगी शूटिंग पिंकविला की रिपोर्ट के अनुसार, 'रामायण' के बाद रणबीर कपूर साल 2022 में आई फिल्म 'ब्रह्मास्त्र: पार्ट वन- शिव' के सीक्वल में नजर आएंगे.

अयान मुखर्जी ने फिल्म के अगले पार्ट के लिए तैयारी भी शुरू कर दी है. रणबीर कपूर जनवरी 2027 तक 'रामायण पार्ट 2' की शूटिंग पूरी कर सकते हैं. इसके बाद अप्रैल 2027 में रणबीर फिल्म 'ब्रह्मास्त्र 2' की शूटिंग शुरू करेंगे. बताया जा रहा है कि फिल्म की स्क्रिप्ट और प्री-प्रोडक्शन पर फिलहाल तेजी से काम चल रहा है.

डबल रोल में नजर आएंगे रणबीर कपूर 'ब्रह्मास्त्र 2' में रणबीर कपूर के किरदार को लेकर भी बड़ी जानकारी सामने आई है. रिपोर्ट के अनुसार, रणबीर इस बार डबल रोल में नजर आएंगे.

वो फिल्म में देव और शिवा दोनों का किरदार निभाएंगे. ऐसे में उनके लिए ये फिल्म एक बड़ा चैलेंज होने वाला है. शिवा का किरदार वो पहली फिल्म में भी निभा चुके हैं. आलिया भट्ट फिर बनेंगी ईशा फिल्म के दूसरे पार्ट में आलिया भट्ट भी वापसी करेंगी. वो एक बार फिर ईशा के किरदार में नजर आएंगी.

रणबीर और आलिया की जोड़ी को 'ब्रह्मास्त्र' में काफी पसंद किया गया था. अब दोनों को दोबारा स्क्रीन पर साथ देखने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड हैं. <img

📡 स्रोत: ABP Live Film

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Film पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।