मनोरंजन

'ब्रह्मास्त्र 2' पर लटकी तलवार, जियो स्टूडियो ने खींचे हाथ

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 25 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
'ब्रह्मास्त्र 2' पर लटकी तलवार, जियो स्टूडियो ने खींचे हाथ

'ब्रह्मास्त्र 2' पिछले हफ्ते से चर्चा में बनी है. फिल्म के पहले पार्ट को अच्छा रिस्पॉन्स मिला था. अब दूसरे पार्ट को लेकर भी खबरें हैं. इस फिल्म को अयान मुखर्जी बना रहे हैं.

फिल्म में आलिया भट्ट का एक्सटेंडेड कैमियो होने वाला है. खबरें हैं कि इस पार्ट में रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण लीड रोल में होंगे. पहले पार्ट में आलिया भट्ट और रणबीर कपूर लीड रोल में थे. अब फिल्म को लेकर एक और अपडेट सामने आया है. स्टूडियो पार्टनर की तलाश में अयान मुखर्जी

बॉलीवुड हंगामा ने सोर्स के हवाले से लिखा, 'अयान मुखर्जी का प्रोडक्शन हाउस स्टारलाइट पिक्चर प्राइवेट लिमिटेड ब्रह्मास्त्र के पहले पार्ट के प्रोड्यूसर्स में से एक था और इस फिल्म के IP (इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी) के राइट्स बैनर के पास हैं.

स्टारलाइट 'ब्रह्मास्त्र 2' को प्रोड्यूस करेगा. वे इसके लिए किसी स्टूडियो पार्टनर की तलाश कर रहे हैं. मेकर्स स्टूडियो पार्टनर के तौर पर जियो स्टूडियोज के साथ बातचीत कर रहे थे. लेकिन ये बातचीत सफल नहीं हुई. जियो स्टूडियोज ने सीक्वल से नहीं जुड़ने का फैसला लिया है.'

ये भी पढ़ें- 'ये भूखे-नंगे लोग...पहले सक्सेस पाओ', कंगना रनौत ने एक-एक का नाम लेकर दिया मुंहतोड़ जवाब

आगे लिखा, ''ब्रह्मास्त्र' के पहले पार्ट में स्टार स्टूडियोज अहम पार्टनर था. अब स्टार का एंटरटेनमेंट बिजनेस जियो हॉटस्टार का हिस्सा बन गया है और जियो स्टूडियो भी इसी इकोसिस्टम के तहत काम कर रहा है.

तो ऐसा माना जा रहा था कि फ्रैंचाइजी के साथ ये एसोसिएशन बना रहेगा लेकिन ऐसा हुआ नहीं. न जियो स्टूडियो और न स्टार स्टूडियो 'ब्रह्मास्त्र 2' के साथ जुड़े हैं.' धर्मा-YRF ने भी खींचा हाथ आगे लिखा, 'ध

📡 स्रोत: ABP Live Film

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Film पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।