ब्रह्मोस की रफ्तार से बढ़ेगा भारत, DRDO ने लिया ऐसा फैसला, अब देसी कंपनियां ही बनाएंगी मिसाइल

DRDO News: रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक बड़ा फैसला लिया गया है. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने DRDO द्वारा विकसित सभी पारंपरिक मिसाइल प्रणालियों की तकनीक भारतीय रक्षा उद्योग को ट्रांसफर करने की मंजूरी दे दी है.
इससे भारतीय कंपनियां जरूरी योग्यता, प्रमाणन और नियमों के तहत देश में ही इन मिसाइल प्रणालियों का उत्पादन कर सकेंगी. इस फैसले से DRDO की विकसित तकनीक को रिसर्च लैब से बड़े पैमाने पर औद्योगिक उत्पादन तक पहुंचाने में मदद मिलेगी.
📡 स्रोत: News18 Hindi