ब्रह्मोस सिस्टम के लिए रक्षा मंत्रालय ने किया ₹661.50 करोड़ का करार
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
नई दिल्ली, 06 अक्टूबर: भारतीय नौसेना की ताकत बढ़ाने की दिशा में रक्षा मंत्रालय ने बड़ा कदम उठाया है। मंत्रालय ने भारतीय नौसेना के युद्धपोतों के लिए ब्रह्मोस फायर कंट्रोल सिस्टम और लॉन्चर्स की खरीद के लिए 661 करोड़ 50 लाख रुपये का करार किया है। नई दिल्ली में हुए इस करार पर रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह की मौजूदगी में हस्ताक्षर किए गए।
ब्रह्मोस एयरोस्पेस के साथ हुए समझौते में कम से कम 68 प्रतिशत स्वदेशी सामग्री का इस्तेमाल होगा। इससे भारतीय उद्योगों और MSMEs को बढ़ावा मिलने के साथ अगले तीन वर्षों में रोजगार के अवसर भी पैदा होंगे। ब्रह्मोस प्रणाली नौसेना के प्रमुख युद्धपोतों की मारक क्षमता और समुद्री सुरक्षा को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाती है।