ब्रैडमैन को स्टंप कर रचा इतिहास, ऐसा करने वाला भारतीय कौन?

डॉन ब्रैडमैन को टेस्ट क्रिकेट में कभी स्टंप नहीं किया गया, लेकिन फर्स्ट क्लास क्रिकेट में एक भारतीय विकेटकीपर ने उन्हें क्रीज से बाहर पकड़ लिया था. 1947 के ऑस्ट्रेलिया दौरे पर प्रोबिर ‘खोकन’ सेन ने वीनू मांकड़ की गेंद पर ब्रैडमैन की स्टंपिंग कर इतिहास रच दिया.
वह महान ब्रैडमैन को स्टंप करने वाले इकलौते भारतीय विकेटकीपर हैं.
📡 स्रोत: NewsData.io