देश

BRICS देशों के ICT सहयोग से जुड़ी वर्किंग ग्रुप की बैठक जारी

लेखक: DD News अंतिम अपडेट: 18 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
BRICS देशों के ICT सहयोग से जुड़ी वर्किंग ग्रुप की बैठक जारी

अगस्त 18, नई दिल्ली: पुणे में BRICS देशों के सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी (ICT) सहयोग से जुड़ी वर्किंग ग्रुप की बैठक जारी है। बैठक के दूसरे दिन डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर पर गठित फोकस ग्रुप की बैठक से चर्चा की शुरुआत हुई। इसके बाद BRICS ICT वर्किंग ग्रुप और डिजिटल BRICS टास्क फोर्स की बैठक हुई, जिसमें डिजिटल और सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्र में सदस्य देशों के बीच सहयोग को मजबूत करने पर मंथन किया गया।बैठक में सभी के लिए सुलभ, किफायती, सुरक्षित, टिकाऊ और भरोसेमंद डिजिटल कनेक्टिविटी विकसित करने पर चर्चा हुई। साथ ही मानव-केंद्रित डिजिटल वातावरण तैयार करने और डिजिटल कौशल एवं क्षमता निर्माण के जरिए समावेशी विकास को बढ़ावा देने पर भी विचार-विमर्श किया गया। यह बैठक BRICS देशों के बीच डिजिटल सहयोग को मजबूत करने और सुरक्षित, समावेशी एवं भविष्य के लिए तैयार डिजिटल ढांचे के निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल मानी जा रही है।

फोटो- बैठक में केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव

D
DD News

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।