BRICS से दूरी के बाद तिलमिलाया बांग्लादेश, कहा- 'नाश्ते-लंच-डिनर में सिर्फ भारत नहीं सोच सकते'
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
नई दिल्ली में आयोजित BRICS शिखर सम्मेलन से किनारे किए जाने के बाद बांग्लादेश की बौखलाहट अब खुलकर सामने आने लगी है.
ढाका में मीडिया से बातचीत के दौरान बांग्लादेश के विदेश राज्य मंत्री हुमायूं कबीर ने भारत को लेकर बेहद तल्ख और अजीबोगरीब बयान दिया है.
प्रथम आलो की रिपोर्ट के मुताबिक, जब पत्रकारों ने UNGA (संयुक्त राष्ट्र महासभा) के दौरान प्रधानमंत्री तारिक रहमान की पीएम नरेंद्र मोदी से संभावित मुलाकात पर सवाल पूछा, तो विदेश राज्य मंत्री आपा खो बैठे. "नाश्ते, लंच और डिनर में सिर्फ भारत नहीं सोच सकते" कबीर ने झुंझलाते हुए कहा, "आपका सवाल ही सही नहीं है.
भारत के प्रति अपने इस मोह से बाहर निकलिए.
भारत सिर्फ एक और पड़ोसी देश है, जिसके साथ हम सामान्य द्विपक्षीय संबंध चाहते हैं".
उन्होंने आगे कहा, "हम हर समय नाश्ते, लंच और डिनर के दौरान सिर्फ भारत के बारे में नहीं सोच सकते.
अपने देश के बारे में सोचिए." उन्होंने यह भी साफ किया कि पीएम तारिक रहमान 21 सितंबर को UNGA के 81वें सत्र में हिस्सा लेने न्यू यॉर्क रवाना हो रहे हैं.
हालांकि, उन्होंने स्पष्ट किया कि बांग्लादेश भारत के साथ किसी बहुपक्षीय मंच के किनारे मिलने के बजाय सीधी द्विपक्षीय वार्ता चाहता है.
ये भी पढे़ं: मोती डूंगरी में सिंजारा महोत्सव: गजानन को लगा 3500 किलो मेहंदी का भोग, शीघ्र विवाह की आस में उमड़ा बाहरी राज्यों से हुजूम 15 साल पुराने संबंधों को 'रीसेट' करने का राग विदेश राज्य मंत्री ने भारत-बांग्लादेश के पुराने रिश्तों पर निशाना साधते हुए कहा कि ढाका पिछले 15 सालों (शेख हसीना के कार्यकाल) के ढर्रे से बाहर निकलना चाहता है और संबंधों को नए सिरे से रिफाइन करना चाहता है.
इसके साथ ही, हसीना सरकार के दौरान भारत के साथ हुए 101 समझौतों के सवाल पर उन्होंने कहा कि इन सभी समझौतों की संसदीय प्रक्रिया के जरिए गहन जांच और समीक्षा की जा रही है. न्योते को लेकर क्यों मचा घमासान?
दरअसल, विवाद की असली जड़ BRICS समिट का निमंत्रण है.
भारत ने बांग्लादेश के प्रधानमंत्री तारिक रहमान को BRICS के आउटरीच सेशन के लिए निमंत्रण भेजा था, लेकिन वह न्योता BIMSTEC के अध्यक्ष के रूप में था, न कि बांग्लादेश के राष्ट्राध्यक्ष के तौर पर.
ढाका ने इसे प्रोटोकॉल का उल्लंघन माना और कहा कि जब प्रधानमंत्री को स्वतंत्र देश के प्रमुख के तौर पर आमंत्रित ही नहीं किया गया, तो उनका जाना मुमकिन नहीं था.
वहीं, भारत ने साफ किया कि BRICS में क्षेत्रीय संगठनों के प्रमुखों को बुलाने की स्थापित परंपरा है, और उसी के तहत BIMSTEC अध्यक्ष के रूप में उन्हें न्योता दिया गया था.
इसके साथ ही भारत ने तारिक रहमान को अलग से भारत की द्विपक्षीय यात्रा का प्रस्ताव भी दे रखा है.
ये भी पढ़ें: Breaking News Today Live Updates: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दी भारत के महिला T20 एशिया कप चैंपियनशिप 2026 जीतने की बधाई
📡 स्रोत: NewsData.io