देश

BRICS पर्यटन मंत्रियों की बैठक, पर्यटन के नए रोडमैप पर नजर

लेखक: DD News अंतिम अपडेट: 21 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
BRICS पर्यटन मंत्रियों की बैठक, पर्यटन के नए रोडमैप पर नजर

अगस्त 21, नई दिल्ली: ब्रिक्स देशों के पर्यटन मंत्रियों की महत्वपूर्ण बैठक आज जयपुर में आयोजित होगी। भारत की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक में सदस्य देशों के पर्यटन मंत्री, पर्यटन क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने, कनेक्टिविटी मजबूत करने और टिकाऊ पर्यटन को बढ़ावा देने पर चर्चा करेंगे।

बैठक से पहले ब्रिक्स पर्यटन कार्य समूह की बैठक भी आयोजित की जा चुकी है, जिसमें पर्यटन के भविष्य को लेकर कई अहम मुद्दों पर विचार-विमर्श हुआ। गुरुवार को जयपुर में ब्रिक्स देशों के प्रतिनिधियों ने अपना दिन ऐतिहासिक धरोहरों के बीच बिताया।

विदेशी मेहमानों ने जयपुर की स्थापत्य कला, इतिहास और राजस्थानी संस्कृति को करीब से जाना। ऐतिहासिक स्मारकों की वास्तुकला और उनसे जुड़ी विरासत के बारे में प्रतिनिधियों ने जानकारी ली।

आपको बता दें कि यह बैठक सदस्य देशों के बीच पर्यटन सहयोग को मज़बूत करने और ज़्यादा टिकाऊ, समावेशी और टेक्नोलॉजी-आधारित यात्रा को बढ़ावा देने के लिए भारत की 2026 ब्रिक्स अध्यक्षता के तहत की जा रही व्यापक कोशिशों का हिस्सा है।

D
DD News

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।