राजनीति

BRICS: पुतिन-पेजेशकियान से आज PM मोदी की मुलाकात, कल जिनपिंग के साथ महामंथन

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 11 सितंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
BRICS: पुतिन-पेजेशकियान से आज PM मोदी की मुलाकात, कल जिनपिंग के साथ महामंथन

दुनिया में बढ़ते व्यापारिक तनाव के बीच भारत शनिवार (12 सितंबर 2026) से शुरू हो रहे दो दिवसीय ब्रिक्स शिखर सम्मेलन का उपयोग आर्थिक विकास को गति देने के लिए कर रहा है.

भारत 'ग्लोबल साउथ' के विकास से जुड़ी मुख्य प्राथमिकताओं, विशेष रूप से खाद्य, ऊर्जा और सप्लाई चैन की सुरक्षा की वकालत भी कर रहा है.

ब्रिक्स के इस मंच पर दुनिया की बड़ी ताकतों को जमावड़ा लगने वाला है, जहां नए वर्ल्ड ऑर्डर को लेकर भी मंथन होगा.

दिल्ली में महाशक्तियों का जमावाड़ा

चीन ने राष्ट्रपति शी चिनपिंग के भारत आने की पुष्टि कर दी है. सात साल के अंतराल के बाद यह भारत की उनकी पहली यात्रा होगी.

ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा और उनके इंडोनेशियाई समकक्ष प्रबोवो सुबियांतो उन प्रमुख नेताओं में शामिल हैं जो दिल्ली में होने वाले इस शिखर सम्मेलन में शामिल होंगे.

संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस भी उपस्थित रहेंगे.

पहले पुतिन फिर जिनपिंग के साथ पीएम की बैठक

प्रधानमंत्री मोदी शिखर सम्मेलन के दौरान कई नेताओं से द्विपक्षीय बैठकें करेंगे.

पीएम मोदी शुक्रवार (11 सितंबर 2026) दोपहर 3:30 बजे को पुतिन के साथ तो शाम 6:15 बजे ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे.

न्यूज एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक शनिवार (13 सितंबर 2026) शाम 6 बजे पीएम मोदी और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग की मुलाकात होगी.

पीएम मोदी-जिनपिंग के बीच बैठक में वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) की स्थिति की समीक्षा की जाएगी.

साथी व्यापार और निवेश को बढ़ावा देने सहित द्विपक्षीय संबंधों को सामान्य बनाने के लिए आगे के कदमों पर चर्चा होगी.

<img src="https://feeds.abplive.com/onecms/images/uploaded-images/2026/09/10/2913204a41e5bdd5d69067f5be67ac751789062958943708_original.jp

📡 स्रोत: ABP Live

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।