अपराध

BRICS सम्मेलन कितना सफल? यशवंत सिन्हा ने 3 प्वाइंट्स में समझाया

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 19 सितंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
BRICS सम्मेलन कितना सफल? यशवंत सिन्हा ने 3 प्वाइंट्स में समझाया

दिल्ली में आयोजित ब्रिक्स सम्मेलन का समापन रविवार को हो गया. इसे कूटनीतिक जानकार बड़ी सफलता के तौर पर देख रहे हैं.

बीजेपी के पूर्व नेता यशवंत सिन्हा ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान और संयुक्त घोषणापत्र का जिक्र करते हुए कहा कि ये भारत के लिए बड़ी बात है.

न्यूज़ एजेंसी एएनआई से बातचीत में पूर्व विदेश मंत्री यशवंत सिन्हा ने कहा, ''इस सम्मेलन को सफल इसलिए माना जाएगा क्योंकि जितने राष्ट्राध्यक्षों को निमंत्रण दिया गया, सभी आए, पुतिन, शी जिनपिंग आए.

पहली सफलता इसी को मानते हैं.

मीटिंग होने के बाद दूसरी सफलता यह है कि बैठक के बाद एक संयुक्त घोषणापत्र जारी किया गया. विदेश मंत्री की मीटिंग में ये पहले नहीं हो पाया था. अधिकारियों ने कोशिश की और इस बार संयुक्त घोषणापत्र जारी किया गया.

तीसरा कि द्विपक्षीय वार्ता हुई. सभी के साथ मीटिंग हुई.''

चीन पर भरोसा नहीं कर सकते- यशवंत सिन्हा

उन्होंने कहा, ''चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ बैठक हुई. लेकिन मेरा मानना है कि हम चीन पर भरोसा नहीं कर सकते. चीन ने बराबर भारत को परेशान किया है.

इसलिए बातचीत तो जारी रहनी चाहिए लेकिन भरोसा नहीं करना चाहिए. इसमें भारत ने बहुत सफलता के साथ अपनी भूमिका निभाई है. रात्रिभोज में चीन के राष्ट्रपति नहीं आए. माना जा रहा है कि द्विपक्षीय वार्ता से वो खुश नहीं थे.''

ईरान पर यशवंत सिन्हा का बड़ा बयान

उन्होंने कहा, ''ईरान के राष्ट्रपति आए, इतने महत्वपूर्ण लोगों के बीच पेजेश्कियान का काफी प्रभाव देखने को मिला.

जब इजराइल और अमेरिका का ईरान पर हमला हुआ, सर्वोच्च नेता मारे गए तो तुरंत प्रतिक्रिया भारत ने नहीं दी. ईरान के राष्ट्रपति का भारत आना महत्वपूर्ण है.

यशवंत सिन्हा ने कहा, ''इजराइल और फिलिस्तीन को लेकर पिछले 12 सालों में लगा कि हमल

📡 स्रोत: ABP Live

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live पर जाएं)

🎙️ वॉयस ऑफ क्रांति का मत

ब्रिक्स सम्मेलन की सफलता से हमें यह सिखने को मिलता है कि वैश्विक सहयोग से बड़े लक्ष्यों को प्राप्त किया जा सकता है। इसी तरह, व्यक्तिगत मतभेदों में भी संवाद और सहमति से समाधान निकाला जा सकता है। यदि कोई विवाद हो, तो शांतिपूर्ण वार्ता, कानूनी मार्ग और परामर्श से निपटना चाहिए। समाज में सहिष्णुता और एकजुटता को बढ़ावा देकर हम एक बेहतर, समृद्ध भविष्य की दिशा में कदम बढ़ा सकते हैं।

J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।