देश

BRICS वित्त सम्मेलन: फिनटेक और इंफ्रास्ट्रक्चर पर चर्चा

लेखक: DD News अंतिम अपडेट: 25 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
BRICS वित्त सम्मेलन: फिनटेक और इंफ्रास्ट्रक्चर पर चर्चा

अगस्त 25, नई दिल्ली: BRICS थिंक टैंक नेटवर्क फॉर फाइनेंस (BTTNF) की सालाना कॉन्फ्रेंस 2026 आज नई दिल्ली में आयोजित की जाएगी। इस सम्मेलन की मेजबानी BTTNF के नोडल संस्थान रिसर्च एंड इन्फॉर्मेशन सिस्टम फॉर डेवलपिंग कंट्रीज (RIS) की ओर से की जा रही है।

सिल्वर ओक, इंडिया हैबिटेट सेंटर में होने वाली इस कॉन्फ्रेंस की थीम "फिनटेक और मजबूत इंफ्रास्ट्रक्चर" रखी गई है। इसमें BRICS देशों के विशेषज्ञ, शोधकर्ता और प्रतिनिधि समावेशी, मजबूत और सतत विकास को लेकर विचार-विमर्श करेंगे।

भारत की BRICS अध्यक्षता 2026 की थीम "मज़बूती, इनोवेशन, सहयोग और सस्टेनेबिलिटी के लिए निर्माण" पर आधारित है। सम्मेलन में वित्तीय तकनीक, डिजिटल नवाचार और भविष्य के आर्थिक ढांचे को मजबूत करने से जुड़े मुद्दों पर चर्चा होगी। FILE PHOTO

D
DD News

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।