विदेश

ब्रिक्स से पहले भारत का ‘जैवलिन दांव’, अमेरिका से मिसाइल डील के पीछे क्या है रणनीति?

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 29 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
ब्रिक्स से पहले भारत का ‘जैवलिन दांव’, अमेरिका से मिसाइल डील के पीछे क्या है रणनीति?

ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत-अमेरिका संबंधों में आई तल्खी के बीच भारत ने अमेरिका से करीब 100 जैवलिन एंटी-टैंक गाइडेड मिसाइल खरीदने का फैसला लिया है.

करीब 45.7 मिलियन डॉलर यानी लगभग 300 करोड़ रुपये की इस डील को ऐसे समय में अहम माना जा रहा है, जब भारत एक तरफ रूस और चीन के साथ एससीओ और ब्रिक्स जैसे मंचों पर सक्रिय है, वहीं दूसरी तरफ अमेरिका के साथ अपने रणनीतिक और रक्षा संबंधों को भी संतुलित रखने की कोशिश कर रहा है.

जैवलिन मिसाइल की खासियत इसकी फायर एंड फॉरगेट तकनीक है, जिसके चलते इसे दुश्मन के टैंक और बंकरों को निशाना बनाने के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है. भारत की योजना आगे चलकर इसके संयुक्त उत्पादन की दिशा में भी बढ़ने की है. एलओसी से एलएसी तक जैवलिन की तैनाती की तैयारी

भारतीय सेना ने अमेरिका से करीब 100 एंटी-टैंक गाइडेड मिसाइल खरीदने के ऑफर पर हस्ताक्षर किए हैं. डील की कुल कीमत 45.7 मिलियन डॉलर यानी करीब 300 करोड़ रुपये बताई गई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर ने इस डील को बड़ी खबर बताया है.

उनके मुताबिक, भारत युद्ध में परखे जा चुके जैवलिन एंटी-टैंक सिस्टम को खरीदने की योजना बना रहा है. उन्होंने कहा कि अमेरिकी रक्षा सचिव पीट हेगसेथ ने मई 2026 में शांगरी-ला डायलॉग के दौरान जिस तरह भारत-अमेरिका रक्षा सहयोग को आगे बढ़ाने की बात कही थी, जैवलिन डील उसी दिशा में एक बड़ा कदम है.

इससे दोनों देशों के बीच संयुक्त उत्पादन की संभावनाओं के रास्ते भी खुल सकते हैं. क्या है जैवलिन मिसाइल की खासियत? जैवलिन एक एडवांस मीडियम-रेंज फायर एंड फॉरगेट एंटी-टैंक गाइडेड मिसाइल है. इसे अमेरिका की आरटीएक्स और लॉकहीड मार्टिन मिलकर बनाती हैं.

अमेरिकी सेना और मरीन कॉर्प्स के अलावा कई देशों की सेनाएं इसका इस्तेमाल करती हैं. जैवलिन का इस्तेमाल मुख्य रूप से दुश्मन के टैंकों और बंकरों को तबाह करने के लिए किया जाता है. इसकी मारक क्षमता करीब 2.5 किलोमीटर बताई जाती है. इसे एक सैनिक कंधे से या ट्राइपॉड के जरिए लॉन्च कर सकता है.

इसकी फायर एंड फॉरगेट क्षमता का मतलब है कि लक्ष्य लॉक क

📡 स्रोत: ABP Live

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।