व्यापार

ब्रिक्स समिट 2026: क्या दिल्ली-NCR में बंद रहेंगी शराब की दुकानें?

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 11 सितंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
ब्रिक्स समिट 2026: क्या दिल्ली-NCR में बंद रहेंगी शराब की दुकानें?

BRICS Summit 2026: क्या आप दिल्ली-NCR में रहते हैं और आज-कल में बाहर घूमने या फिर शॉपिंग करने की सोच रहे हैं तो यह जानकारी आपके काम की है.

दिल्ली में 12-13 सितंबर 2026 को 18वें BRICS Summit के कारण कई अहम कदम उठाए गए है और 11 सितंबर से ही दिल्ली के कई इलाकों में ट्रैफिक व्यवस्था कड़ी कर दी गई है. 11 सितंबर यानी आज स्कूल-कॉलेज और कोर्ट से लेकर सरकारी दफ्तर तक बंद है.

ऐसे में सवाल उठता है कि क्या ब्रिक्स समिट के कारण दिल्ली-एनसीआर में शराब की दुकानें भी बंद रहेंगी?

दिल्ली-NCR में बंद रहेंगी शराब की दुकानें?

ब्रिक्स समिट के चलते दिल्ली में कड़े सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं, लेकिन फिलहाल दिल्ली-एनसीआर में शराब के ठेके बंद करने या फिर ड्राय डे घोषित करने की कोई जानकारी सामने नहीं आई है.

यानी ब्रिक्स समिट के दौरान शराब की दुकानें या फिर सामान्य बाजारों को बंद करने की कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है, लेकिन ये जरूर है कि इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था के कारण किसी दूसरे इलाके में पहुंचने में आपको दिक्कत हो सकती है.

आज से ही लागू हैं ट्रैफिक पाबंदियां

बता दें कि आज यानी 11 सितंबर से ही शिखर सम्मेलन को देखते हुए दिल्ली में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था लागू की गई है. इसका असर खासतौर पर सेंट्रल दिल्ली और उसके आसपास के इलाकों पर पड़ सकता है.

अगर आप सेंट्रल दिल्ली या उसके आसपास के इलाके में घूमने या फिर दूसरे कारण से जा रहे हैं तो इस समय ट्रैफिक पाबंदियों के चलते आपको परेशानी हो सकती है.

आज कितने में मिलेगा 14.2 किलो वाला सिलेंडर? 1000 से कम या ज्यादा है कीमत?

ब्रिक्स समिट 12 और 13 सितंबर को होगा

इस साल भारत BRICS की अध्यक्षता कर रहा है.

ये 18वां BRICS Summit 12

📡 स्रोत: ABP Live Vyapar

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Vyapar पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।