ब्रिक्स समिट को लेकर दिल्ली में ट्रैफिक अलर्ट, 35 से ज्यादा सड़कें प्रभावित
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
सितंबर 10, नई दिल्ली: ब्रिक्स शिखर सम्मेलन को देखते हुए राजधानी दिल्ली में सुरक्षा के साथ-साथ ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर भी विशेष इंतजाम किए गए हैं। सम्मेलन के दौरान 35 से ज्यादा सड़कें प्रभावित रहेंगी, जबकि 22 मार्गों पर जरूरत के मुताबिक डायवर्जन किया जाएगा।VVIP और VIP मूवमेंट के दौरान ट्रैफिक को नियंत्रित करने के लिए रूट में बदलाव किया जा सकता है।
ऐसे में लोगों को सलाह दी गई है कि घर से निकलने से पहले अपना रूट जरूर चेक करें और अनावश्यक यात्रा से बचें। एयरपोर्ट और रेलवे स्टेशन जाने वाले यात्रियों से खास तौर पर अतिरिक्त यात्रा समय लेकर निकलने की अपील की गई है। ट्रैफिक प्रतिबंधों के बीच यात्रियों के लिए वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करने की सलाह है।
वहीं, चिकित्सा और आपातकालीन वाहनों की आवाजाही को प्राथमिकता दी जाएगी। लोगों से दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के आधिकारिक अपडेट्स पर नजर रखने और यात्रा से पहले ट्रैफिक स्थिति की जानकारी लेने की अपील की गई है।
FILE PHOTO