राजनीति

'ब्रिक्स की थाली' पर गरमाई राजनीति, वेज मेन्यू पर कांग्रेस-BJP में छिड़ा सियासी संग्राम

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 14 सितंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
'ब्रिक्स की थाली' पर गरमाई राजनीति, वेज मेन्यू पर कांग्रेस-BJP में छिड़ा सियासी संग्राम

नई दिल्ली में आयोजित 18वें ब्रिक्स समिट के सफल समापन के साथ ही देश में एक नया राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया है.

यह बहस शिखर सम्मेलन के दौरान विदेशी मेहमानों के लिए आयोजित गाला डिनर के वेजिटेरियन मेन्यू को लेकर शुरू हुई, जिस पर कांग्रेस और बीजेपी के नेता आमने-सामने हैं.

दरअसल लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक्स पर लिखा, 'जानकारी के लिए बता दें कि 80 फीसदी भारतीय मांसाहारी हैं. भारतीय मांसाहारी खाना बहुत स्वादिष्ट होता है और मेरी बहन के छोले-भटूरे भी.

राहुल गांधी का ये बयान पीएम मोदी द्वारा ब्रिक्स समिट के दौरान दिए गए डिनर आयोजन के एक दिन बाद आया.

कांग्रेस के बयान से सियासी बवाल

इसके बाद कांग्रेस के राज्यसभा सांसद पवन खेड़ा ने भी इसे लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा.

उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर लिखा, 'बीजेपी की अपनी खान-पान की प्राथमिकताओं को दूसरों पर थोपने की आदत तो पहले से ही थी. अब वे अंतरराष्ट्रीय दिग्गजों पर भी इसे थोप रहे हैं.

भारत एक विविध संस्कृति वाला देश है, जहां का नॉन-वेज खाना दुनिया मशहूर है.

सरकार भारत की इस विविधता को दुनिया से क्यों छिपाना चाहती है?' कांग्रेस नेताओं के इसी बयान के बाद बीजेपी ने उन पर निशाना साधा.

टीएमसी सासंद महुआ मोइत्रा ने डिनर मेन्यू पर तंज कसा.

उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर मजाकिया अंदाज में लिखा, 'क्या मैं वह एक बुरी सांसद कहलाएंगी अगर मैं आने वाले ब्रिक्स नेताओं को इस मेन्यू को छोड़ने की सलाह दूं और सुरक्षाकर्मियों को पास के मशहूर करीम से कुछ बर्रा कबाब लाने के लिए कहूं.'

किरेन रिजिजू ने राहुल गांधी को दिया जवाब

बीजेपी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ब्रिक्स जैसे महत्वपूर्ण अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन की सफलता से ध्यान भटकाने की कोशिश कर रही है.

संसदीय कार्य मंत्री और अल्पसंख्यक कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कांग्रेस पार्टी पर खाने के मेन्यू को लेकर राजनीति करने का आरोप लगाया.

उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर लिखा, मुझे यकीन नहीं हो रहा कि कांग्रेस पार्टी ब्रिक्स देशों के नेताओं को परोसे गए खाने

📡 स्रोत: ABP Live

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।