खेल

ब्रिक्स युवा मंत्रियों और ब्रिक्स खेल मंत्रियों की बैठक की मेजबानी करेगा भारत

लेखक: AIR Delhi अंतिम अपडेट: 21 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
ब्रिक्स युवा मंत्रियों और ब्रिक्स खेल मंत्रियों की बैठक की मेजबानी करेगा भारत

भारत, आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में ब्रिक्स युवा मंत्रियों की बैठक और ब्रिक्स खेल मंत्रियों की बैठक की मेजबानी करेगा। ब्रिक्स युवा मंत्रियों की बैठक कल होगी, जबकि ब्रिक्स खेल मंत्रियों की बैठक 23 अगस्‍त को होगी।

बैठकों की अध्यक्षता युवा कार्यक्रम और खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया करेंगे, और युवा कार्यक्रम और खेल राज्य मंत्री रक्षा खडसे कार्यवाही में भाग लेंगी। युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय ने कहा कि ब्रिक्स युवा मंत्रियों की बैठक में युवा विकास और सशक्तिकरण में सहयोग को मजबूत करने पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा।

इसमें शिक्षा, कौशल, उद्यमिता, कल्याण और सतत विकास जैसे विषयों पर चर्चा होगी। मंत्रालय ने कहा कि ब्रिक्स खेल मंत्रियों की बैठक में 11 ब्रिक्स सदस्य देशों के खेल मंत्री और प्रतिनिधिमंडल प्रमुख भाग लेंगे।

A
AIR Delhi

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।