बूढ़ा अमरनाथ यात्रा: राजौरी-पुंछ हाईवे पर बढ़ाई गई सुरक्षाबलों की तैनाती

अगस्त 18, नई दिल्ली: जम्मू-कश्मीर में बूढ़ा अमरनाथ यात्रा के दूसरे दिन राजौरी-पुंछ नेशनल हाईवे पर सुरक्षा व्यवस्था और मजबूत कर दी गई है। श्रद्धालुओं की सुरक्षित और सुचारू आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए हाईवे के संवेदनशील और महत्वपूर्ण हिस्सों में अतिरिक्त सुरक्षाबलों की तैनाती की गई है।
भारतीय सेना, जम्मू-कश्मीर पुलिस, CRPF, CISF समेत अन्य सुरक्षा एजेंसियों के जवान हाईवे और संवेदनशील स्थानों पर लगातार निगरानी रख रहे हैं। वाहनों की आवाजाही पर भी कड़ी नजर रखी जा रही है।
प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों का मुख्य उद्देश्य श्रद्धालुओं की सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने के साथ यात्रा मार्ग पर शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखनाहै।
फ़ाइल फ़ोटो