व्यापार

बुधवार को 'टॉक्सिक' की कमाई को लगा झटका, जानें- 8 दिनों में कितना वसूल लिया बजट

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 3 सितंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
बुधवार को 'टॉक्सिक' की कमाई को लगा झटका, जानें- 8 दिनों में कितना वसूल लिया बजट

यश स्टारर फिल्म टॉक्सिक का रिलीज से पहले जितना बज था ये सिनेमाघरों में दस्तक देने के बाद उतना हाईप क्रिएट नहीं कर पाई. ओपनिंग तो इसने दमदार की. यहां तक कि ओपनिंग वीकेंड तक भी इसने डबल डिजिट में कमाई की थी लेकिन वीकडेज में एंट्री करते ही इसकी रफ्तार धीमी पड़ गई और ये सिंगल डिजट में सिमट गई.

चलिए यहां जानते हैं कि गीतू मोहनदास निर्देशित इस एक्शन थ्रिलर ने रिलीज के 8वें दिन कितनी कमाई की है. टॉक्सिक ने 8वें दिन कितना किया कलेक्शन?

500 करोड़ के भारी भरकम बजट में बनी टॉक्सिक ने र100 करोड़ से ज्यादा के कलेक्शन के साथ शुरुआत तो कर ली थी लेकिन ये फिल्म अपनी रफ्तार बरकरार नहीं रख पाई और दूसरे ही दिन इसके कलेक्शन में भारी मंदी देखी गई. दरअसल निगेटिव वर्ड ऑफ माउथ की वजह से इसका बंटाधार हो गया है.

हालांकि इसने यश की स्टार पावर के दम पर 200 करोड़ का आंकड़ा तो पार कर लिया है लेकिन ये अभी तक अपनी आधी लागत भी वसूल नहीं कर पाई है.

फिल्म की कमाई की बात करें तो टॉक्सिक ने रिलीज के पहले दिन 101.10 करोड़, दूसरे दिन 37.65 करोड़, तीसरे दिन 27.20 करोड़, चौथे दिन 25.15 करोड़, 5वें दिन 23 करोड़, छठे दिन 7.65 करोड़ और 7वें दिन 7.85 करोड़ का कलेक्शन किया.

वहीं अब सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक टॉक्सिक ने रिलीज के 8वें दिन महज 3.78 करोड़ कमाए हैं. इसी के साथ इस फिल्म की भारत में 8 दिनों की नेट कमाई अब 233.38 करोड़ रुपये हो गई है. टॉक्सिक ने 8 दिन में कितना वसूला बजट टॉक्सिक बॉक्स ऑफिस पर एक बड़ी निराशा साबित हुई है.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फिल्म को 500 करोड़ के भारी बजट में बनाया गया है. अपनी लागत के मुकाबले इस फिल्म ने रिलीज के 8 दिनों में 233 करोड़ कमाए हैं. यानी इस फिल्म ने अभी अपना 46.6% बजट ही वसूला है. <p style="text-align: justif

📡 स्रोत: ABP Live Film

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Film पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।