बुजुर्ग महिला से 2 करोड़ से ज्यादा की धोखाधड़ी:परिचित CA पर आरोप, फर्म में निवेश कराने के नाम पर लिया पैसा
जोधपुर में 64 साल की बुजुर्ग महिला के साथ 2 करोड़ 44 लाख 92 हजार 800 रुपए की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। बुजुर्ग ने अपने परिचित चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) और उनके रिश्तेदारों पर ही धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। मामले में मंगलवार को खांडा फलसा थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। शहर के शास्त्री नगर की रहने वाली आशा पत्नी स्व.
नरेंद्र उत्तमचंदानी ने पुलिस में दी रिपोर्ट में बताया कि आरोपियों से उनके 15 साल से पारिवारिक और व्यावसायिक संबंध थे। उनके पति के निधन के बाद आरोपियों ने उनकी मजबूरी, वृद्धावस्था और बेटे की दिव्यांगता का गलत फायदा उठाया। आरोपियों ने खुद को वित्तीय जानकार बताकर भरोसे में लिया और रकम अपनी फर्म M.L. Ranga and Co.
व म्यूचुअल फंड में निवेश कराने के नाम पर ले ली। इनकम टैक्स के नाम पर भी 4.92 लाख ऐंठे पीड़िता के अनुसार- आरोपियों ने उनसे टैक्स भुगतान के नाम पर भी 4,92,800 लिए लेकिन इसे आयकर विभाग में जमा कराने के बजाय खुद के पास रख लिया।
जब पीड़िता ने अपनी बकाया मूल राशि और ब्याज मांगा, तो आरोपियों ने टालमटोल शुरू कर दी और अंततः पैसे लौटाने से साफ मना करते हुए धमकी दी। सुरक्षा चेक भी दिए लेकिन पैसे नहीं मिले पीड़िता ने पुलिस को बताया कि विश्वास दिलाने के लिए आरोपियों की ओर से दिए गए कुछ सुरक्षा चेक आज भी उनके पास मौजूद हैं।
मामले को लेकर थाना अधिकारी सुरेश पोटलिया ने बताया कि पीड़ित महिला की ओर से रिपोर्ट दी गई है। रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।
📡 स्रोत: NewsData.io