बुजुर्गों संग केक कटिंग, अस्पताल में मना वृद्धजन दिवस
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
दौसा जिला अस्पताल के रामाश्रय वार्ड में वृद्धजन दिवस पर बुजुर्ग मरीजों के साथ केक काटकर खुशियां साझा की गईं। इस दौरान शॉल और फल वितरित किए गए, साथ ही निःशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं उपचार शिविर लगाया गया।
दौसा, 1 अक्टूबर। विश्व वृद्धजन दिवस के अवसर पर दौसा जिला अस्पताल के रामाश्रय वार्ड में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान वार्ड को आकर्षक तरीके से सजाया गया और बुजुर्ग मरीजों के साथ केक कटिंग सेरेमनी आयोजित कर वृद्धजन दिवस मनाया गया।
केक कटिंग के दौरान बुजुर्ग मरीजों के चेहरों पर खुशी नजर आई। वार्ड में मौजूद अन्य मरीज और अस्पताल स्टाफ भी तालियां बजाते हुए इस खुशी में शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान बुजुर्ग मरीजों को शॉल वितरित की गईं और फल भी बांटे गए।
वृद्धजन दिवस के उपलक्ष्य में जिला अस्पताल परिसर में विशेष चिकित्सा शिविर का आयोजन भी किया गया। शिविर में बुजुर्ग मरीजों की स्वास्थ्य जांच की गई और उन्हें निःशुल्क उपचार एवं चिकित्सकीय परामर्श उपलब्ध कराया गया।
अस्पताल प्रशासन की ओर से बुजुर्गों के स्वास्थ्य को लेकर आवश्यक जांच और उपचार की व्यवस्था की गई। चिकित्सा टीम ने मरीजों की स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को सुना और आवश्यक परामर्श दिया।
कार्यक्रम के दौरान बुजुर्ग मरीजों के सम्मान और उनके प्रति संवेदनशीलता का संदेश दिया गया। अस्पताल में आयोजित इस पहल से वृद्धजन दिवस का माहौल भावनात्मक और खुशनुमा नजर आया।
बाइट - डॉ. आर के मीणा, पीएमओ दौसा, बाइट - डॉ. ज्योति मीणा, प्रभारी रामाश्रय वार्ड