खेल

'बुखार हो जाएगा...' कोलंबो की बारिश में नहाए चोटिल ऋषभ पंत; वीडियो वायरल

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 26 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
'बुखार हो जाएगा...' कोलंबो की बारिश में नहाए चोटिल ऋषभ पंत; वीडियो वायरल

ऋषभ पंत अपने बेबाक अंदाज के लिए जाने जाते हैं, जिनका एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है. वह मंगलवार को कोलंबो में आई बारिश में जमकर नहाए, जिस पर वीडियो बना रहे फैन ने फिक्र जताते हुए उनसे कहा कि आपको बुखार हो जाएगा. इस पर पंत ने भी मजाकिए अंदाज में कहा कि नहीं भी होगा तो तुम करवा देना.

फैन के साथ उनकी बातचीत का वीडियो वायरल हो रहा है. भारत और श्रीलंका के बीच दूसरा टेस्ट कोलंबो के सिंहला स्पोर्ट्स क्लब क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जा रहा है. मंगलवार को टेस्ट का तीसरा दिन था, जो बारिश के कारण 1 घंटे पहले समाप्त करना पड़ा. कोलंबो में तेज बारिश हुई, जिसमें ऋषभ पंत बॉउंड्री के पास बैठकर नहाए.

इस दौरान स्टैंड से वीडियो बना रहे एक फैन ने पंत से कहा, "यहां का पानी अलग है ऋषभ भाई, बुखार हो जाएगा." इस पर ऋषभ पंत ने मजाकिए अंदाज में कहा, "बुखार करवाकर ही जाना, नहीं भी होगा तो करवा देना." इस पर फैन ने कहा, "नहीं भाई, हम तुम्हे प्यार करते हैं." Rishabh Pant fully enjoying the Rain in Sri Lanka 🤣🔥

Fan: Rishabh bhai... Bukhar ho jayega. Idhar ka pani alag hai. Pant: Bukhaar Karva ke hi jana tum... Nahi hoga to bhi karva dena. 😄 Fan: Nahi, Nahi bhai... We love you bhai. pic.twitter.com/lvznJOHGkX

Jara (@JARA_Memer) August 25, 2026

यह भी पढ़ें- 'डरो मत, तुम कप्तान', वीडियो में कैद हुए सरफराज खान के सारे कमेंट्स; पढ़ें क्या कहा

ऋषभ पंत की जगह जुरेल ने की विकेटकीपिंग</

📡 स्रोत: ABP Live Khel

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Khel पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।