अपराध

बुलंदशहर में पशु-चोर गिरोह के 5 बदमाश गिरफ्तार:गैंग सरगना समेत दो चोरों को लगी गोली; 95 हजार नकद, दो भैंस बरामद

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 11 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
बुलंदशहर में पशु-चोर गिरोह के 5 बदमाश गिरफ्तार:गैंग सरगना समेत दो चोरों को लगी गोली; 95 हजार नकद, दो भैंस बरामद

बुलंदशहर के गुलावठी में गुलावठी पुलिस और स्वाट टीम ने पश्चिमी उप्र में पशु चोरी की वारदात करने में माहिर भूरा गैंग को एनकाउंटर में दबोचा है। पुलिस ने इस गैंग के सरगरना, उसके मुख्य सहायक और उनके तीन साथियों को एनकाउंटर में दबोचा है। गैंग सरगना शहजाद उर्फ भूरा समेत दो बदमाश पुलिस की गोली लगने से घायल हुए हैं।

अवैध हथियार-95 हजार रुपए बरामद पुलिस के इस हाफ एनकाउंटर में पशु चोरों से 2 अवैध तमंचे, 3 चाकू, कारतूस, 1 छोटा हाथी, चोरी की गई दो भैंस और 95 हजार की रूपए की नकदी बरामद हुई है। चेकिंग के दौरान हुई कार्रवाई सीओ प्रखर पांडे ने बताया कि शनिवार देर रात करीब 1 बजे पुलिस जिरावटी क्षेत्र के पास हाईवे पर चेकिंग कर रही थी।

इसी दौरान एक संदिग्ध वाहन आता दिखाई दिया। जिसे रूकने का इशारा किया तो वह तेजी से वाहन को भगाने लगे। पुलिस टीम की कार्रवाई में घिरे दो अभियुक्तों के पैर में गोली लगी है। पुलिस ने इनके तीन साथियों को भी गिरफ्तार किया है। पकड़े गए शातिर पशु चोरों में शहजाद उर्फ भूरा थाना मुंडाली मेरठ, शाहरूख मेवाती पुत्र दीनू गांव नौरंगाबाद मोहरू नगला थाना पलवल हरियाणा, फैसल पुत्र शरीफ निवासी चौधरीबाड़ा सिकंद्राबाद, शरीफ पुत्र माजिद निवासी सिकंद्राबाद, रिजवान पुत्र लियाकत गांव जलीलपुर थाना जहांगीराबाद शाामिल हैं।

2012 से है आपराधिक इतिहास इनमें शहजाद और शाहरूख पुलिस को गोली लगने से घायल हुए हैं। शहजाद 2012 से अपराध करता आ रहा है। पकड़े गए गैंग सरगना शहजाद उर्फ भूरा पर पश्चिमी उप्र के विभिन्न थानों में 32 मुकदमें दर्ज हैं, जबकि शाहरूख मेवाती पर 8 मुकदमे, फैसल पर 7, शरीफ पर 19 मुकदमे, रिजवान पर 7 मुकदमे दर्ज हैं।

इस गैंग को दबोचने में गुलावठी कोतवाल धर्मेंद्र शर्मा के साथ कस्बा इंचार्ज आनन्द कुमार, नई मंडी चौकी प्रभारी उपेंद्र यादव के साथ पुलिस टीम व स्वाट टीम प्रभारी मोहम्मद असलम व उनकी टीम शामिल रही।

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।