अपराध

बूंदी में मिलावटखोरी पर बड़ी कार्रवाई, 1000 किलो नकली मावा और मिल्क केक जब्त

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 15 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
बूंदी में मिलावटखोरी पर बड़ी कार्रवाई, 1000 किलो नकली मावा और मिल्क केक जब्त

बूंदी के नमाना में DST टीम ने गोदाम पर छापा मारकर करीब 1000 किलो संदिग्ध मिलावटी मावा और तैयार मिल्क केक जब्त किया। स्वास्थ्य विभाग ने सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे, जबकि संबंधित विभागों की टीमें मामले की जांच में जुट गई हैं।

बूंदी, 15 अक्टूबर। जिले में मिलावटी मावे से मिल्क केक तैयार किए जाने की सूचना पर DST टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। नमाना के पास एक गोदाम पर छापा मारकर टीम ने करीब 1000 किलो संदिग्ध मिलावटी मावा और तैयार मिल्क केक बरामद किया।

जानकारी के अनुसार, DST टीम को सूचना मिली थी कि नमाना के पास स्थित एक गोदाम में मिलावटी मावे से मिल्क केक तैयार किया जा रहा है। सूचना के आधार पर टीम ने मौके पर पहुंचकर छापेमारी की। इस दौरान गोदाम में बड़ी मात्रा में मावा और तैयार मिल्क केक मिला।

कार्रवाई के बाद DST टीम ने स्वास्थ्य विभाग और रसद विभाग को मामले की सूचना दी। सूचना पर स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची और संदिग्ध मावे व मिल्क केक के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे। वहीं, मौके पर मौजूद संदिग्ध खाद्य सामग्री को नष्ट करवाने की कार्रवाई भी की गई।

इसके अलावा रसद विभाग और नमाना थाना पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंची। संबंधित विभागों की ओर से मामले की जांच की जा रही है। इस कार्रवाई के बाद जिले में खाद्य पदार्थों में मिलावट के मामलों को लेकर हलचल तेज हो गई है।

बाईट__ओ पी सामर, सीएम एच ओ, बूंदी

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।