राज्य

बूंदी में राम शोभायात्रा में पहुंचे ओम बिरला, श्रद्धालुओं का उत्साह देख हुए प्रसन्न

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 20 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
बूंदी में राम शोभायात्रा में पहुंचे ओम बिरला, श्रद्धालुओं का उत्साह देख हुए प्रसन्न

बूंदी में श्री क्षत्रिय कुमावत समाज की राम शोभायात्रा में लोकसभा स्पीकर ओम बिरला और विधायक हरिमोहन शर्मा शामिल हुए। ओम बिरला ने श्रद्धालुओं के उत्साह की सराहना करते हुए प्रभु श्रीराम के आदर्शों को जीवन में अपनाने का संदेश दिया।

बूंदी, 20 अक्टूबर। श्री क्षत्रिय कुमावत समाज की ओर से आयोजित प्रभु श्रीराम की भव्य शोभायात्रा में लोकसभा स्पीकर ओम बिरला और बूंदी विधायक हरिमोहन शर्मा शामिल हुए। इस दौरान समाज के लोगों ने अतिथियों का स्वागत किया। शोभायात्रा में श्रद्धालुओं की आस्था और उत्साह को लेकर ओम बिरला ने प्रसन्नता व्यक्त की।

लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने कहा कि कुमावत समाज की ओर से निकाली जाने वाली प्रभु श्रीराम की शोभायात्रा बेहद आकर्षक और सुंदर होती है। बूंदी में हर वर्ष इस शोभायात्रा का आयोजन किया जाता है, जिसमें श्रद्धालु उत्साह और आस्था के साथ भाग लेते हैं।

उन्होंने कहा कि शोभायात्रा में श्रद्धालुओं की आस्था और उत्साह देखकर उनका मन प्रसन्न हुआ। ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में सकारात्मक भावनाओं को मजबूत करते हैं और लोगों को अपनी सांस्कृतिक परंपराओं से जोड़ते हैं।

ओम बिरला ने कहा कि प्रभु श्रीराम का जीवन हमें सत्य, मर्यादा और कर्तव्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। जीवन में परिस्थितियां कैसी भी हों, धैर्य बनाए रखना और अपने कर्तव्यों का पालन करना भगवान श्रीराम के जीवन से मिलने वाली महत्वपूर्ण सीख है।

उन्होंने कहा कि बूंदी की धार्मिक परंपराएं हमारी सांस्कृतिक विरासत का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। ऐसे आयोजन नई पीढ़ी को अपने संस्कारों, परंपराओं और आदर्शों से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

लोकसभा स्पीकर ने कहा कि प्रभु श्रीराम के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाते हुए जरूरतमंदों की सहायता करनी चाहिए और समाज में आपसी भाईचारा बनाए रखना हम सभी की जिम्मेदारी है।

उन्होंने प्रभु श्रीराम और मां दुर्गा की कृपा सभी पर बनी रहने की कामना की। कुमावत समाज की ओर से आयोजित इस शोभायात्रा में ओम बिरला और विधायक हरिमोहन शर्मा की उपस्थिति रही।

बाईट__ ओम बिरला, लोक सभा स्पीकर

💡 पृष्ठभूमि (Background)

बूंदी में आयोजित राम शोभायात्रा में लोकसभा स्पीकर ओम बिरला और विधायक हरिमोहन शर्मा का शामिल होना एक धार्मिक और राजनीतिक घटना है। यह कार्यक्रम समाज के आध्यात्मिक मूल्यों को उजागर करता है और लोगों के बीच एकता का संदेश देता है। इस खबर का महत्व इस कारण है कि उच्च पदस्थ राजनेताओं का धार्मिक कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी से समाज में धर्म और राजनीति के बीच सामंजस्य बढ़ता है। आम जनता के लिए इसका असर यह हो सकता है कि वे अपने धार्मिक उत्सवों में अधिक विश्वास और उत्साह के साथ भाग लें, तथा समाजिक एकजुटता

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।