अपराध

बूंदी में शहीद जवानों को नमन, 3 राउंड फायर कर दी सलामी

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 21 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
बूंदी में शहीद जवानों को नमन, 3 राउंड फायर कर दी सलामी

बूंदी में पुलिस शहीद दिवस मनाया, शहीद जवानों को पुष्पचक्र अर्पित कर दी श्रद्धांजलि

बूंदी, 21 अक्टूबर। बूंदी पुलिस परेड ग्राउंड में पुलिस शहीद दिवस मनाया गया। इस अवसर पर पिछले एक वर्ष के दौरान कर्तव्य निर्वहन करते हुए शहीद हुए पुलिस अधिकारियों और जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके सर्वोच्च बलिदान को याद किया गया।

कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक अवनीश कुमार शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जसवीर मीणा सहित अन्य पुलिस अधिकारियों, जवानों और सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों ने शहीद स्थल पर पुष्पचक्र अर्पित कर वीर शहीदों को नमन किया। इस दौरान तीन राउंड फायर कर शहीद पुलिसकर्मियों को सलामी दी गई।

कार्यक्रम में शहीद जवानों के साहस, त्याग और कर्तव्यनिष्ठा को याद करते हुए उनके प्रति सम्मान व्यक्त किया गया।

श्रद्धांजलि कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक सहित अन्य अधिकारियों ने पौधारोपण किया। इस पहल के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।

पुलिस लाइन स्थित डिस्पेंसरी में रक्तदान शिविर का आयोजन भी किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में पुलिस जवानों ने रक्तदान कर सामाजिक सरोकारों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दिखाई।

पुलिस शहीद दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में शहीदों के बलिदान को याद करने के साथ ही पर्यावरण संरक्षण और जरूरतमंदों की मदद का संदेश भी दिया गया। शहीद पुलिसकर्मियों का त्याग और कर्तव्य के प्रति समर्पण सदैव पुलिस बल के लिए प्रेरणास्रोत बना रहेगा।

बाईट - अवनीश कुमार शर्मा, पुलिस अधीक्षक बूंदी

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।