राज्य

बुरहानपुर में 12 सितंबर को फैमिली कोर्ट में नेशनल लोक अदालत का आयोजन

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 2 सितंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति

बुरहानपुर में वर्ष 2026 की तीसरी नेशनल लोक अदालत का आयोजन 12 सितंबर, शनिवार को कुटुम्ब न्यायालय (फैमिली कोर्ट), बुरहानपुर में किया जाएगा। इसमें राजीनामा योग्य प्रकरणों का आपसी सहमति और समझौते के आधार पर निराकरण किया जाएगा।

लोक अदालत में भरण-पोषण, हिंदू विवाह अधिनियम, मुस्लिम वैवाहिक संबंधों की पुनर्स्थापना सहित अन्य समझौता योग्य मामलों का निराकरण कराया जा सकेगा। प्रधान न्यायाधीश ने पक्षकारों से लोक अदालत में उपस्थित होकर आपसी सहमति से विवादों का समाधान कराने की अपील की है।

लोक अदालत के माध्यम से मामलों का त्वरित और सौहार्दपूर्ण समाधान होने के साथ पक्षकारों के समय व धन की बचत भी होती है।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।